{"_id":"4c5609b020d64303205f66385dd32ab5","slug":"car-accident-of-transport-minister-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाल-बाल बचे हिमाचल के ट्रांसपोर्ट मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाल-बाल बचे हिमाचल के ट्रांसपोर्ट मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Updated Wed, 16 Jul 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रोपड़ के गांव चक्कलां के पास हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपोर्ट मंत्री जीएस बाली का एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचाव हो गया।
विज्ञापन
मंत्री टोयोटा कार में सवार होकर कागड़ा से दिल्ली जा रहे थे कि गांव चक्कलां के पास कार चालक अरविंद की अचानक सेहत खराब हो गई। इस वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के किनारे से खेतों में उतर गई।
विज्ञापन
इस दौरान कार में मंत्री के पीएसओ और पीए मदन लाल भी सवार थे। हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री जीएस बाली कार के चालक अरविंद को लेकर पीजीआई चले गए।
इस हादसे के काफी समय बाद तक रोपड़ पुलिस का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।