{"_id":"579dbf234f1c1b5a7b2b8857","slug":"captian-ajay-yadav-big-statement-about-sonia-gandhi-and-to-left-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले ऐलान किया, फिर इस्तीफा दिया, अब दुविधा में कैप्टन, कही अनोखी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ऐलान किया, फिर इस्तीफा दिया, अब दुविधा में कैप्टन, कही अनोखी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Sun, 31 Jul 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अजय यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अजय यादव ने पहले कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। अगले दिन इस्तीफा भी भेज दिया, अब वे दुविधा में हैं और अनोखी सी बात कह रहे हैं। कैप्टन का कहना है कि वे सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जाएंगे। उसी के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।
कैप्टन ने कहा कि रविवार को दोनों नेता किसी से नहीं मिलते। इसी कारण सोमवार को समय निकालकर उनसे मिलूंगा। कैप्टन ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। राजीव गांधी मेरे राजनीतिक गुरु थे। सोनिया गांधी मां समान हैं, अगर वे बुलाएंगी तो मैं जरूर जाऊंगा। मैं न तो कोई पार्टी ज्वॉइन करुंगा और न ही अपनी पार्टी बनाऊंगा।
कैप्टन फिलहाल हरियाणा बचाओ सेवा समिति में काम करेंगे। यह पूरी तरह गैर राजनीतिक पार्टी है। हमें प्रदेश भर में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस से अलग अपना गुट चलाते हैं, जो व्यक्ति पीसीसी अध्यक्ष की ही नहीं सुनता वह किसी और की क्या सुनेगा। ये सब उन्होंने रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।

बेटा चिरंजीव लड़ेगा यूथ कांग्रेस का चुनाव
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने फिर साधा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना
- फोटो : amar ujala
एक सवाल का जवाब देते हुए कैप्टन ने बताया कि उनका बेटा राव चिरंजीव यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा। ऐसे में लगता है कि कैप्टन अजय बेटे को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाना चाहते हैं।
बता दें कि चिरंजीव पहले भी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और तब हुड्डा मुख्यमंत्री थे। चिरंजीव ने कई मंचों पर हुड्डा सरकार के भूमि अधिग्रहण का खुलकर विरोध किया था, अम्बाला में तो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों के हक में धरना तक दिया था। अब सितंबर-अक्टूबर में यूथ कांग्रेस के चुनाव होने हैं।
कैप्टन समझदार है, जो कांग्रेस छोड़ गए: विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कैप्टन अजय यादव समझदार है, जो कांग्रेस छोड़ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो डूबता जहाज है, जो पार्टी छोड़ रहे हैं, वे समझदार हैं। कैप्टन ने समय रहते छलांग लगाकर बढ़िया काम किया है।
कैप्टन अजय यादव छह बार विधायक रहे हैं, उनकी पार्टी में बड़ी अहमियत हैं। उनसे बात कर रहे हैं। सब कुछ ठीक ठाक हो जाएगा।
-किरण चौधरी, कांग्रेस विधायक दल की नेता