फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain spoke in filmy style- don't play with fire kejri

जब फिल्मी अंदाज में बोले कैप्टन- आग से मत खेल केजरी... खाक हो जाएगा

Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Captain spoke in filmy style- don't play with fire kejri
केजरीवाल और कैप्टन

पीपीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वह पंजाब में आग से खेलना बंद करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आग से खेलता है, कभी न कभी आग उसे खाक कर देती है। वह वीरवार को स्थानीय फौजी रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी भाई हरनिरलाप सिंह कुकू के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पंजाब को बचाने की जंग में कांग्रेस के सामने एक तरफ अकाली दल है जो खुद ही डूबता जहाज है जबकि दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है जो पंजाब का एक फिर काले दौर में धकेलना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आतंकियों को राजनीतिक संरक्षण दे रही है आप'

Captain spoke in filmy style- don't play with fire kejri
केजरीवाल और कैप्टन

मौड़ मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी पर आतंकी हमला इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मोगा में आतंकी के घर रात गुजारी थी और उसके दो दिन बाद ही यह घटना सामने आ गई।

उनका मतलब यह नहीं कि यह घटना उस आतंकी ने करवाई, लेकिन आतंकी संगठन वही है जिसके संचालक लाहौर समेत विदेशों में बैठे हैं। इन्हें केजरीवाल की पार्टी राजनीतिक संरक्षण दे रही है। 

कैप्टन ने कहा कि काले दौर की वजह से पंजाब पहले ही काफी पिछड़ चुका था और बाकी कसर बादल सरकार के 10 साल के कार्यकाल ने पूरी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed