'वो कैप्टन ही क्या, जो मैदान छोड़कर भागे'
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला दस सालों से रहा है। अली बाबा चालीस चोर है बादल एंड कंपनी।
मान ने कहा कि भाजपा-शिअद का कोई आधार ही नहीं है जबकि कांग्रेस खुद ही आपसी जंग लड़ रही है। जनता जागरूक है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
'आम आदमी पार्टी के प्रचार में दो लाख एनआरआई आ रहे हैं'
कैप्टन कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को विदेशी फंड एनआरआई दे रहे हैं। ठीक कहते हैं। कैप्टन के आंकड़ों के मुताबिक 50 हजार एनआरआई आप का प्रचार करने आ रहे हैं, यह आंकडे़ ठीक कर लें आम आदमी पार्टी के प्रचार में दो लाख एनआरआई आ रहे हैं।
जो एनआरआई पार्टी को स्वेच्छा से चंदा डॉलर में देता है तो कैप्टन साहिब के सिर में दर्द क्यों होता है। पंजाब का वासी ही आम आदमी पार्टी का पंजाब में सीएम होगा। आम आदमी पार्टी के साथ पंजाब है।
पंजाब में आप बहुमत से सरकार बनाने के दौर में पहुंच गई है। वह आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर झाड़ू से भ्रष्टाचार सरकारी दफ्तरों से निकाल कर कूड़े में फेंकने को तैयार है।