फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Captain and sidhu now will fight foe cm post'

'सीएम पद को लेकर कैप्टन और सिद्धू में खिचेंगी तलवारें'

Wed, 25 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 25 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
'Captain and sidhu now will fight foe cm post'
सिद्धू और कैप्टन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार को कोसने के सिवाए अपने दो वर्षों के कार्यकाल में एक भी वायदा पूरा नहीं किया हैं। 

विज्ञापन


आंकडों के साथ दिल्ली सरकार का दो वर्षों का असफल रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए भाजाप के उपाध्यक्ष एवं पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि दिल्ली वासियों से जनलोकपाल, स्वराज की स्थापना, दिल्ली को वाई फाई व मोहल्ला क्लीनिक जैसे वायदे कर सत्ता में आई केजरीवाल सरकार बताये कि उसने जनता के साथ किया कौन सा वायदा पूरा किया हैं? 
विज्ञापन


उन्होने कहा कि चुनावी वादों के अलावा सरकार के जो मुख्य दाययित्व होते हैं जैसे पब्लिक सुरक्षा, शिक्षा, सेहत आदि क्षेत्रों में भी बीते दो वर्षों में भी दिल्ली सरकार कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2017 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को बने दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। केजरीवाल सरकार को फेल करार देते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की सभी अनअधिकृत कालोनियों को नियमित करके एक वर्ष के भीतर आनरशिप सर्टिफिकेट सौंपने की बात कहीं, मगर दो वर्षों में एक भी सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।

'वादा खिलाफी का दूसरा नाम है आम आदमी पार्टी'

'Captain and sidhu now will fight foe cm post'
अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल बताएं की हर वर्ष एक लाख नौकरियां देने का वायदा कर कितने लोगों को नौकरियां दी गई हैं? दिल्ली को फ्री वाईफाई करने के लिए तीन हजार करोड़ रूपए की जरूरत हैं, लेकिन जारी किए गए केवल 64 करोड़। 

पांच वर्षों में पांच सौ नए स्कूल खोलने का वायदा किया था, लेकिन दो वर्षों में एक भी स्कूल तथा कॉलेज नहीं खोला गया। झा ने कहा कि आप पार्टी तो उस हाथी की तरह है, जिसके दांत खाने के और दिखाने के और हैं। 

केजरीवाल सरकार ने वायदे पूरे करने के लिए ईमानदारी से कोशिश तक भी नहीं की। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन के शासन में विकास हुआ हैं, यहां की सड़के, अस्पताल, बिजली इत्यादि गवाह हैं।

नोटबंदी को चुनावी मुद्दा मानने से इंकार करते हुए झा ने कहा कि देश के हित में लिया गया यह सबसे बडा फैसला है। अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का सीएम बनाए जाने संबंधी लगाए गए पोस्टरों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में सीएम पद को लेकर तलवारें चलेंगी, क्योंकि एक मयान में दो तलवारें नहीं रह सकती। 

आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा और कांग्रेस में सहमती के आरोपों पर झा ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी ने कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाई थी तो सांठगांठ आप और कांग्रेस में है न कि भाजपा कांग्रेस में। प्रेस वार्ता के दौरान विनीत जोशी, जिला प्रधान रमेश शर्मा, दीवान अमित अरोड़ा, अमित तनेजा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed