फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrindern singh statement on surgical strike and highalert on indo pak border

भारत-पाकिस्तान के युद्ध के हालात में कैप्टन का बार्डर पर बड़ा बयान

Tue, 04 Oct 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Tue, 04 Oct 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
captain amrindern singh statement on surgical strike and highalert on indo pak border
कैप्टन अमरिंदर सिंह
भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हो रहे तनाव के कारण मुश्किलों से घिरे सीमावर्ती गांवों का दौरान करने कैप्टन पहुंचे तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। लोगों का हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार सुबह कस्बा खेमकरण व गांव कलस पहुंचे।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान में युद्ध होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन केंद्र व पंजाब सरकार की मिलीभगत से आने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सीमांत क्षेत्रों के लोगों के वोट बटोरने के लिए यह सियासी स्टंट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन नीतियों के कारण सीमावर्ती लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ रहा है। कैप्टन ने कहा कि वह बेफिक्र होकर अपनी फसलों व पशुओं का ध्यान रखें। वह भी उनके पास सीमा के पास ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध के माहौल को बताया सियासी स्टंट

captain amrindern singh statement on surgical strike and highalert on indo pak border
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कस्बा खेमकरन के दुकानदारों की ओर से सीमा के नजदीक रहने के कारण पेश आ रही मुश्किलों संबंधी दिए गए मांगपत्र पर बोलते हुए कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बार्डर बेल्ट के 10 किमी अधीन आते क्षेत्र के दुकानदारों के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग को बिजली के दामों में कटौती की जाएगी व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।

इस दौरान पार्टी के नेताओं की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को सममानित किया गया। मौके पर पूर्व सिंचाई मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर, अनूप सिंह भुल्लर, सरवन सिंह धुन, जिला अध्यक्ष सुखपाल सिंह भुल्लर, हलका इंचार्ज डा. धर्मवीर अग्निहोत्री,  ब्लाक अध्यक्ष सोनू दोदे, हरपाल सिंह, वरियाम सिंह, टहल सिंह भूरा, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष सुखदेव भार्गव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed