{"_id":"9f9b454145ee691e10d47d798124c7a4","slug":"captain-amrinder-singh-statement-on-kaira-and-barar-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी नेता बराड़ से माफी मांग कैप्टन ने लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी नेता बराड़ से माफी मांग कैप्टन ने लगाया गले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी को साथ लेकर चलने के संकेत दिए। उन्होंने बठिंडा रैली में मालवा के दिग्गज जगमीत बराड़ को बोलने का मौका न दिए जाने पर गलती स्वीकार की।
विज्ञापन
जगमीत बराड़ को गले से लगाया। उन्होंने कहा कि बराड़ पार्टी के सीनियर नेता हैं। बठिंडा रैली में मंच संचालकों से गलती हुई है। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान जब कैप्टन से पूछा गया कि बठिंडा रैली में बोलने न दिए जाने से जगमीत बराड़ काफी नाराज थे।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि मंच संचालकों से गलती हुई है। इसके लिए वह माफी मांगते हैं। बराड़ पार्टी के सीनियर नेता हैं, उनको पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उनके बुलाने पर ही बराड़ आज की बैठक में आए हैं।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि वह सुखपाल खैरा के आरोपों का जवाब नहीं देना चाहते। क्योंकि वह खैरा के पिता के दोस्त हैं, दोनों ने बरनाला सरकार में इकट्ठे काम किया है। खैरा उनके बेटे के समान हैं। उन्हें आप में भविष्य नजर आया होगा, इसलिए चले गए। खैरा के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सियासत में ऐसी बातें होती रहती हैं। कांग्रेस एक बड़े जहाज की तरह है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। एक गया तो कई आ भी गए। वहीं, जगमीत बराड़ ने आप में जाने की बात को नकारा, कैप्टन ने भी कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि जब वह यूथ कांग्रेस प्रधान थे तो वह और कैप्टन खैरा के घर गए थे। उन्हें प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान बनने का ऑफर दिया था। इससे ज्यादा पार्टी खैरा के लिए क्या कर सकती है।
मोदी के पाक दौरे पर कैप्टन-मनीष की राय जुदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान दौरे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनीष तिवारी की राय जुदा नजर आई। इस बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच शांति चाहते हैं। जब वह सीएम थे तो उन्होंने पाक पंजाब का दौरा किया था। इंडो-पाक गेम्स शुरू करवाए, मोहाली क्रिकेट मैच के लिए 4500 लोगों को वीजा दिलवाया।
पाक पंजाब के तत्कालीन सीएम परवेज इलाही के साथ डॉक्टरों और स्टूडेंट्स के आदान-प्रदान का फैसला भी किया। एक फौजी होने के नाते वह रोजाना कफन में लिपटी फौजियों की लाशें नहीं देख सकते। सीमा खुलेगी तो कारोबार बढ़ेगा, यह पंजाब के हित में है।
वहीं, मनीष तिवारी ने कहा कि पीएम देश को यह बताएं कि भारत और पाक में क्या बदल गया। क्या पाक ने दाऊद इब्राहिम को सौंपने का फैसला कर लिया। क्या पाक ने 26-11 के ट्रायल तेज करने का फैसला कर लिया।