{"_id":"2a822fdee35c162d345c792bb2fdc3ce","slug":"captain-amrinder-singh-says-fraud-may-be-in-election-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने जताई मतगणना में धांधली की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने जताई मतगणना में धांधली की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 15 May 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली-भाजपा नेताओं द्वारा अमृतसर में मतगणना के दौरान धांधली करते हुए मतगणना रोकने या इसके नतीजे में देरी करने की आशंका जताई है। उन्होंने इस बारे में चुनाव आयोग को इस बारे में आगाह किया है।
विज्ञापन
कैप्टन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अकाली-भाजपा नेताओं खासकर भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली के दो नजदीकियों अनिल जोशी व बिक्रम मजीठिया ने कोई धांधली करने की कोशिश की, तो विरोध में कांग्रेसी वर्कर किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान की घटनाओं के बाद कांग्रेस वर्कर गुस्से में हैं। आशंका है कि वे किसी भी तरह से उकसाए जाने के बाद पलट जवाब देने में वक्त नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि उनको पता चला है कि सत्ताधारी गठबंधन को अमृतसर सीट हारने का डर है। अकाली-भाजपा नेता नतीजे को प्रभावित करने के लिए धांधली कर सकते हैं, जो किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
कैप्टन ने चुनाव आयोग को अमृतसर में अतिरिक्त सिक्योरिटी तैनात करने की अपील करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ आयोग की है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से भी राज्य सरकार के प्रभाव में न आने व अपना फर्ज पेशेवर तरीके से निभाने को कहा है।