फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh says about kejriwal and majithiya conflicts at chandigarh,

केजरीवाल-मजीठिया विवाद और बादल सरकार पर जमकर बोले कैप्टन

Sat, 30 Jul 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh says about kejriwal and majithiya conflicts at chandigarh,
बादल, केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर शपथ लेने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के सामने कहें कि उनकी सरकार ने 1978 में एसवाईएल के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए आदेश नहीं दिए थे। कैप्टन ने बादल को चुनौती दी है कि वह अपने नजदीकी मित्र रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री देवी लाल के शब्दों को गलत साहिब करें, जिन्होंने हरियाणा विधानसभा में उनके संबंधों के बारे कहा था और एसवाईएल के निर्माण की दिशा में इसके प्रभाव का जिक्र किया था।
विज्ञापन


एसवाईएल मुद्दे पर गलत बयानबाजी के आरोप लगाने के मामले में कैप्टन ने कहा कि बादल ने ही 1978 में एसवाईएल हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की थी और अब एक बार फिर से बादल ने अपने संकीर्ण हितों के लिए जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल पर पंजाब के पक्ष को कमजोर किया है। उन्होंने खुलासा किया कि बादल अपनी दशकों के दौरान की गई गलतियों से बचना चाहते हैं और अब वह इस्तीफा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पंजाब के खिलाफ आदेश को एक बहाना बनाएंगे। उन्हें यकीन है कि इसी कारण उनकी सरकार ने राज्य का केस कमजोर किया है और सही तरीके से राज्य का पक्ष नहीं रखा गया।
विज्ञापन

फिक्स मैच खेल रहे हैं आप-अकाली

captain amrinder singh says about kejriwal and majithiya conflicts at chandigarh,
captain amrinder singh - फोटो : file photo
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा अमृतसर में एक-दूसरे को गिरफ्तार करने संबंधी दी गई धमकियों का जिक्र करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि इन्होंने गंभीर सियासी बातचीत को दो गली के गुंडों के मध्य छोटी से लड़ाई का रूप दे दिया है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि ये दोनों फिक्स मैच खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह अकालियों द्वारा ‘आप’ को प्रमोट व मजबूत करने हेतु जानबूझकर रची गई रणनीति प्रतीत होती है। उन्हें गलतफहमी है कि इससे कांग्रेस का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये उम्मीद रखकर बैठे हैं कि मजबूत आप कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी, ताकि ये दोबारा चुने जाएं। यही कारण है कि ये आप को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी तरह, केजरीवाल व मजीठिया द्वारा एक-दूसरे को गिरफ्तार करने संबंधी दी गई धमकियों का जिक्र करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि ये दोनों गली के गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। इन्होंने सियासी बयानबाजी को काफी हद तक नीचे गिरा दिया है। राज्य में किसानों द्वारा आत्महत्या, नशों, बेरोजगारी व अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ती जा रही है और यह गली के गुंडों की तरह एक-दूसरे को गिरफ्तार करवाने की धमकियां दे रहे हैं। न्होंने कहा कि जिस तरीके से मजीठिया ने व्यक्तिगत तौर पर केजरीवाल को समन भिजवाए हैं, इससे साफ इशारा मिलता है कि वह आप के लिए शर्मनाक हालातों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed