फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh Reply to Narendra Modi on Drug Smuggling

ड्रग्स रैकेट में मोदी के बयान पर कैप्टन की ललकार

Mon, 28 Apr 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 28 Apr 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh Reply to Narendra Modi on Drug Smuggling

पूर्व मुख्यमंत्री और अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को स्पष्ट किया है कि पंजाब में पैदा किए जाने वाले घरेलू सिंथेटिक नशे मोदी द्वारा दर्शाए नारको टेरोरिज्म से ज्यादा खतरनाक और तबाही मचाने वाले हैं।

विज्ञापन


मीडिया के साथ बातचीत में कैप्टन ने कहा कि मोदी द्वारा पंजाब में नशा तस्करी के सरगना बिक्रम मजीठिया के पास खड़े होकर नारको टेरोरिज्म पर बयान देना गले से नीचे नहीं उतरता।
विज्ञापन


कैप्टन ने हैरानी जताई है कि मोदी ने नशा तस्करी की आतंकवाद के साथ तुलना करते हुए एक बार भी नहीं सोचा। उनके मंच पर ही मौजूद पंजाब में साझीदार बादल ने सिर्फ दो दिन पहले ही पंजाब में नशे के व्यापार को कानूनी दर्जा देने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में पैदा होने वाला सिंथेटिक नशा है समस्या

Captain Amrinder Singh Reply to Narendra Modi on Drug Smuggling

पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी से सवाल किया कि पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों के लंबे बार्डर लगते हैं, लेकिन क्यों सिर्फ पंजाब ही बाहर से नशे की तस्करी का शिकार हुआ है।

उन्होंने कहा कि चाहे बार्डर पूरी तरह से सील है, लेकिन फिर भी रोजाना बार्डर पर बड़े स्तर पर नशे बरामद किए जाते हैं। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि पंजाब में समस्या राज्य में पैदा किए जाने वाले सिंथेटिक नशों की है, जो सस्ते व आसानी से उपलब्ध हैं।

यह इतने खतरनाक हैं कि व्यक्ति को मारने में ज्यादा वक्त नहीं लेते। इस व्यापार में मजीठिया शामिल हैं, जिसका नाम इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट द्वारा बर्खास्त डीएसपी जगदीश भोला के मामले में अदालत में पेश किए गए चालान में लिया गया है।

हवा में बातें करते हैं नरेंद्र मोदी

Captain Amrinder Singh Reply to Narendra Modi on Drug Smuggling

उन्होंने कहा कि मोदी हवा में बातें कर रहे हैं। सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले करते हुए बार-बार मां-बेटे की सरकार का जिक्र करने वाले मोदी पर बरसते हुए कैप्टन ने सवाल किया कि इस देश में औरतों के प्रति सम्मान होता है, खासकर माताओं और बेटियों के प्रति।

इस दौरान उन्होंने मोदी को याद दिलाया कि वह उस स्थान पर ऐसे बेशर्म व नासमझी वाले बयान दे रहे थे, जहां बाप-बेटे प्रकाश सिंह बादल और सुखबरी सिंह बादल की सरकार ने लूटपाट की है।

मोदी की कथनी-करनी में है अंतर

Captain Amrinder Singh Reply to Narendra Modi on Drug Smuggling

कैप्टन ने कहा कि जब मोदी पहली बार पंजाब के जगरांव में 23 फरवरी को रैली करने आए थे तो उन्होंने वादा किया था कि किसी भी पंजाबी किसान को गुजरात में तंग नहीं किया जाएगा। इस बात को दो माह बीत चुके हैं, लेकिन मामले में कुछ नहीं किया गया।

उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर बेशर्मी से चुपचाप बैठे बादलों की निंदा करते हुए कहा कि बादल अब अपने नए आका को नाराज नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि मोदी की कहनी व कथनी में बहुत बड़ा अंतर है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भाई सुरजीत सिंह कोहली, ओपी सोनी, राजकुमार वेरका, सुरिंदर सिंगला, बीर दविंदर सिंह, गुरजीत ओजला और अश्विनी कुमार पप्पू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed