फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh Reaction on Pakistan Theme Song Video for 550th Prakash Parv

पाकिस्तान के वीडियो गीत पर भड़के कैप्टन, बोले- कॉरिडोर के पीछे छिपे एजेंडे की दलील सही

Thu, 07 Nov 2019 10:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 Nov 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh Reaction on Pakistan Theme Song Video for 550th Prakash Parv
कैप्टन अमरिंदर सिंह
करतारपुर गलियारे पर बने पाकिस्तानी वीडियो गीत में खालिस्तानी अलगाववादी नेताओं की तस्वीरों पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि अब यह बात साफ हो गई है कि ऐतिहासिक गलियारे के पीछे आईएसआई का हाथ होने की उनकी दलील सही है।
विज्ञापन


श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बुलाए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के मौके पर सदन के बाहर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कैप्टन ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री ने करतारपुर गलियारा खोलने का ऐलान किया है तब से ही उन्होंने पाकिस्तान के फैसले के पीछे आईएसआई के हाथ होने की चेतावनी दी थी। सीएम ने कहा कि चाहे गलियारा खोलने की उनके सहित पूरे सिख कौम की वर्षों पुरानी मांग थी, लेकिन इसके साथ ही बहुत चौकस होने की जरूरत भी है। भारत आईएसआई के हमले को दरकिनार करने का जोखिम नहीं उठा सकता।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा, ‘‘वीडियो ने आईएसआई के असली और छिपे एजेंडे को जाहिर कर दिया है, जिस बारे वे पहले से ही चेतावनी देते आ रहे हैं कि आईएसआई इसके पीछे छिपा हुआ एजेंडा रख रही है। एक तरफ पाकिस्तान मानवता और दया दिखा रहा है जबकि दूसरी ओर आईएसआई की शह पर चल रहे 20-20 रेफरेंडम को आगे बढ़ाने और स्लीपर सेलों को स्थापित करने के लिए भारतीय सिखों को भड़काने में करतारपुर गलियारे का प्रयोग करने पर तुला हुआ है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक के वीडियो में भिंडरावाले का पोस्टर

पाकिस्तान भारत के खिलाफ नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पाक सरकार द्वारा जारी थीम सांग के वीडियो में खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके दो समर्थकों को दिखाया गया है। वीडियो खालिस्तानी समर्थक समूह, सिख फॉर जस्टिस का एक पोस्टर भी दिखाया गया है, जो सिख रेफरेंडम 2020 की मांग कर रहा है। इस बीच, एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान इसके बहाने अलगाववाद को बढ़ावा देने की फिराक में है। इसे लेकर हमारी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।

दरअसल, पाक के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी वीडियो में भिंडरावाले के अलावा उसके सलाहकार शहबाग सिंह और अमरीक सिंह खालसा को दिखाया गया है। तीनों को भारतीय सेना ने जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारा था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी फेसबुक पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इस बीच, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इससे पाक की छिपी मंशा जाहिर हो गई है।

भारत पहले भी जता चुका है चिंता
भारत लगातार आशंका जताता रहा है पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर के बहाने खालिस्तान समर्थकों की भावनाओं को भड़काना चाहता है। कॉरिडोर को लेकर हुई बातचीत के दौरान भारत ने पाक में खालिस्तान समर्थकों की मौजूदगी का मुद्दा गंभीरता से उठाया था। हालांकि पाक इस बात से इनकार करता रहा है कि उसका ऐसे किसी मामले में हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed