फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, punjab congress president, punjab assembly election, punjab politics, punjab

दिग्गज कांग्रेसी नेता का बड़ा ऐलान, चाहने वालों को निराशा होगी

Mon, 25 Apr 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, punjab congress president, punjab assembly election, punjab politics, punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने बहुत बड़ा ऐलान किया है, इससे उनके चाहने वाले काफी निराश होंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि साल 2017 का चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेशों में रहने वाले पंजाबियों से बातचीत करते हुए ये खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतिम चुनाव से पहले उनका सपना है कि हर पंजाबी के चेहरे पर मुस्कान और चमक देखना चाहता हूं। जो अकाली दल के पिछले दस साल के कुशासन से तंग आ चुके हैं। अमेरिका के शिकागो में समारोह को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि पंजाब में इस समय तजुर्बे की नहीं, बल्कि परिवर्तन की जरूरत है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने एनआरआई पंजाबियों को बदलाव के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए चुनाव में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं और यह उनकी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने शिकागो के पंजाबियों से कहा कि उन्होंने वतन के लिए जो कुछ किया है, उस पर देश को नाज है। अब खुशहाल पंजाब बनाने के लिए उम्मीद है कि आप अपनी जिम्मेदारी जरूर निभाएंगे।

बताया कि 1984 में संसद से क्यों दिया इस्तीफा

captain amrinder singh, punjab congress president, punjab assembly election, punjab politics, punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : amarujala
समारोह के बाद एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 1984 सिख इतिहास का काला समय था, जिसे कोई भुला नहीं सकता। 1984 की घटना के कारण ही उन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि अकालियों को यह मुद्दा सिर्फ चुनाव के समय ही याद आता है। बाद में वह इसे भूल जाते हैं।

इस दौरान कैप्टन ने चार समस्याओं का जिक्र किया, जिसका आज पंजाब सामना कर रहा है। इसमें भ्रष्टाचार, नशे, बेरोजगारी और कानून पर विश्वास शामिल है। इसे दूर करने के लिए उन्होंने कसम खाई है और खासकर नशे का खात्मा हर हाल में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा ऊपर से होना चाहिए, नीचे के लोग तो खुद सुधर जाएंगे। 2002 से 2007 में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्कालीन चेयरमैन रवि सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसमें रवि सिद्ध को दोषी मानते हुए अदालत ने जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed