फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh press conference

कांग्रेस से एक खैरा गया और पचास आ गए : कैप्टन

Sun, 27 Dec 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 27 Dec 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh press conference

शिअद, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई नेता शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस भवन में उनका स्वागत करते हुए कहा कि एक सुखपाल खैरा गया और पचास आ गए। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसका जल्द ही एलान किया जाएगा। प्रदेश इकाई हाईकमान से मांग करेगी कि 2017 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द से जल्द की जाए।

कांग्रेस भवन में नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि पंजाब में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कानूून-व्यवस्था की हालत बुरी है।
विज्ञापन


एक सीनियर अकाली नेता अबोहर में दो दलितों की हत्या में शामिल है। 26 नवंबर को चीमा मंडी में तीन युवाओं के हाथ-पैर काट दिए गए, लेकिन आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। प्रदेश सरकार एक सीनियर पत्रकार को झूठे केस में फंसाने की कोशिश में है, लेकिन कांग्रेस ऐसी धक्केशाही नहीं होने देगी। सरकार निराश हो चुकी है और अपनी निराशा सभी पर निकालना चाहती है। राज्य में आप की संभावनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। दिल्ली के लोगों का आप से मोह भंग हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरगाड़ी कांड के बाद अकाली-भाजपा गठबंधन भी खत्म होना शुरू हो गया है। कैप्टन ने बादलों के साथ सांठगांठ के आरोपों की हंसी उड़ाई। उन्होंने कहा कि बादलों ने उन्हें दो झूठे केसों में फंसाया था। पिछले नौ सालों से वह अदालतों में ये केस लड़ रहे हैं। उनके पास एकमात्र बचाव अदालत का ही है।

विधायक राणा गुरमीत सोढी और अबोहर कांड के आरोपी शराब कारोबारी शिवलाल डोडा के बीच व्यावसायिक रिश्तों के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि एक होटल में सोढी की डोडा से मुलाकात हुई थी, वह चाय पीकर निकल गए थे। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है।

ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल
सुनाम से शिअद के एसजीपीसी सदस्य इंदर मोहन सिंह व समर्थक, संगरूर से आम आदमी पार्टी के सर्किल इंचार्ज व साथी, तलवंडी साबो से बसपा के ग्रासरूट लेवल वर्कर और मोगा से अकाली पार्षद नरिंदर पाल सिद्धू और अन्य।


नहीं पहुंचे सीएलपी लीडर
शिअद, आप और बसपा नेताओं को कांग्रेस भवन में पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर सीएलपी लीडर चरनजीत चन्नी मौजूद नहीं थे।

इस बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि अपने हलके में होने वाले जोड़ मेले में व्यस्त होने के चलते वह नहीं आ सके। इस मौके पर मनीष तिवारी, लाल सिंह, जगमीत बराड़ व सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed