{"_id":"82f1cc1414eb9735f4b4e5a7dea278fb","slug":"captain-amrinder-singh-open-challange-to-sukhbir-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस प्रधान ने डिप्टी CM बादल को दी खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने डिप्टी CM बादल को दी खुली चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को खुली चुनौती देते हुए एक बहुत बड़ी बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि अगर सुखबीर अपनी पार्टी की लोकप्रियता जांचना चाहते हैं तो विधानसभा भंग कर चुनाव करवा लें। कैप्टन ने आजाद उम्मीदवार भाई बलदीप सिंह का नामांकन रद्द किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अकालियों का तानाशाही रवैया है, जो उनका डर दिखाता है। सुखबीर के बयान, ‘‘कांग्रेस उप चुनाव से भाग गई है’’, पर कैप्टन ने तीखी प्रतिक्रिया जताई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिद्धांतों के आधार पर चुनाव का बायकॉट किया है। जिस मुद्दे पर विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने इस्तीफा दिया था, अब तक उसका हल नहीं निकला है। कांग्रेस उप चुनाव में आसानी से जीतती क्योंकि हलके के लोगों ने सिक्की के इस्तीफेका समर्थन किया है। अब जब विधानसभा का कार्यकाल एक साल रहता है, कांग्रेस के लिए एक सीट जीतना मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन
पार्टी का मकसद बेअदबी के दोषियों और पुलिस फायरिंग केआरोपियों को सजा दिलवाना है। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस यह जरूर करेगी। कैप्टन ने कहा कि अकालियों का डर इसी बात से सामने आ रहा है कि वे अपने विरोधियों के नामांकन पत्र ही रद्द करवा रहे हैं। अगर सुखबीर विधानसभा भंग कर चुनाव की घोषणा करते हैं तो कांग्रेस उन्हें निराश नहीं करेगी। कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के अकालियों के साथ मिले होने के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने आप से सवाल किया कि अगर कांग्रेस ने सिद्धांतों के आधार पर चुनाव का बायकॉट किया है तो आप ने क्यों चुनाव नहीं लड़ा। आप को चुनाव न लड़ने पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।