{"_id":"575040bb4f1c1b7d2810b84c","slug":"captain-amrinder-singh-dinner-with-pratap-singh-bajwa-brother-fateh-singh-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा के भाई के साथ कैप्टन का डिनर चर्चा में, कई करीबी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा के भाई के साथ कैप्टन का डिनर चर्चा में, कई करीबी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुर विरोधी प्रताप सिंह बाजवा के भाई के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिनर किया तो कई करीबी नाराज हो गए। फतेह सिंह बाजवा के यहां कैप्टन का डिनर कांग्रेसी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कैप्टन केकई करीबी इसे लेकर अंदरखाते उनसे नाराज हैं। वहीं, एक मुद्दा भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैप्टन पहले सहमति जताने के बाद ऐन मौके पर पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल के घर चाय पर नहीं गए।
जानकारी के मुताबिक फतेह बाजवा ने अपनेसेक्टर-9 स्थित निवास पर मंगलवार को कैप्टन को डिनर पर आमंत्रित किया। इस मौके पर चुनिंदा लोग ही मौजूद थे। दोनों पक्षों ने इसे पूरी तरह गुप्त रखने की भी कोशिश की। लेकिन बात फैल गई। कैप्टन के फतेह के घर डिनर करने से उनके करीबी तो नाराज हैं ही, बाजवा ग्रुप भी हैरान है। गौरतलब है कि फतेह की निगाहें इस विधानसभा चुनाव में अपनी पारिवारिक सीट कादियां पर लगी हैं। जबकि, बाजवा अपनी पत्नी चरनजीत कौर बाजवा को दोबार यहां से चुनाव लड़ाना चाहते हैं।
हालांकि कुछ समय पहले बाजवा ने यह एलान किया था कि वह फतेह जंग की दावेदारी का समर्थन करेंगे। लेकिन फिर भी फतेह को कुछ आशंकाएं थीं। इसलिए उन्होंने कैप्टन कैंप में दाखिल होने की सोची। हालांकि इस बात से बाजवा गुट भी नाराज है। उधर, माझा में कैप्टन के कंधे से कंधा मिला कर बाजवा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कैप्टन के करीबी भी डिनर से नाराज बताए जाते हैं। क्योंकि माझा में उन्होंने खुले तौर पर कैप्टन के पक्ष में बाजवा की मुखालफत की है। अब कैप्टन का फतेह का निमंत्रण स्वीकार कर डिनर करना उन्हें रास नहीं आ रहा है।