{"_id":"31085f3bedd021fe1192d536a7860a8f","slug":"captain-amrinder-singh-criticized-jat-protest-and-voilence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर बोले, हरियाणा में पंजाबियों की सुरक्षा हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर बोले, हरियाणा में पंजाबियों की सुरक्षा हो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला यात्रियों के साथ रेप व पंजाबियों को लूटने की घटनाओं की पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़ी निंदा की है। कैप्टन ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार से सफाई मांगी है जो लोगों की जिंदगी, इज्जत व जायदादों की रक्षा करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कैप्टन ने कहा है कि यह शर्मनाक है कि जो लोग बंटवारे के समय पाक में हिंसा से भागे थे व यहां आकर बसे थे, आज उन लोगों को ही ऐसे लोग एक बार फिर से सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनाया गया है, जिनको वे अपना समझते हैं।
विज्ञापन
कैप्टन ने मुख्यमंत्री बादल की चुप्पी पर भी सवाल किया है, जिन्होंने हरियाणा में अपने समान ओहदेदार या केंद्र सरकार के पास किसी तरह की चिंता जाहिर करने की जरूरत ही नहीं समझी।
विज्ञापन
उन्होंने पड़ोसी राज्यों में रहने वाले पंजाबियों की सुरक्षा के लिए मांग करते हुए कहा कि जब में पंजाबियों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा था तब सीएम बादल अपने पसंदीदा टाइम पास संगत दर्शन कर रहे थे।
स्पष्टीकरण दें केजरीवाल: कैप्टन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पचास फीसदी वादे पूरे करने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
केजरीवाल ने कहा था कि अगर वह पचास फीसदी वादे भी पूरे कर देते हैं तो उन्हें खुशी होगी। कैप्टन ने कहा कि अगर सारे वादे करने मुमकिन नहीं हैं तो क्यों लोगों से वादा कर उन्हें धोखा दिया। कैप्टन ने आप की ओर से मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए पंजाब डायलॉग शुरू करने पर भीप्रतिक्रिया जताई।
उन्होंने कहा कि उस पार्टी के लिए ऐसा मुमकिन है, जिसकी पंजाब में जड़ें नहीं हैं। वह यहां के मुद्दे ढूंढने को संघर्ष कर रही है। यहां हर कोई पंजाब की समस्याएं जानता है, पंजाब किसी नए तजुर्बे का सामना नहीं कर सकता। खासकर उन लोगों के साथ, जिनकेपास कोई काबलियत और जानकारी नहीं है।