फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, cm parkash singh badal, punjab election, punjab politics, muktsar, punjab

CM के गढ़ में गरजे कैप्टन, पिता-पुत्र से लेंगे घोटालों का हिसाब

Sun, 19 Jun 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Sun, 19 Jun 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, cm parkash singh badal, punjab election, punjab politics, muktsar, punjab
पंजाब के मुक्तसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा हलका लंबी में बादल पिता-पुत्र पर खूब गरजे। नौकरी घोटाला मामले में शनिवार को कांग्रेस की ओर से लंबी में दिया गया राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन रैली में तब्दील नजर आ रहा था। शनिवार को धरने में कैप्टन ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से हर घोटाले का हिसाब लिया जाएगा। बादल परिवार को घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौकरी घोटाले समेत हर तरह के भ्रष्टाचार में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उनके लिए विशेष जांच सेल बनवाकर ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भ्रष्टाचारी नेता को बख्शा नहीं जाएगा। कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री को उन्हीं के हलके में चुनौती देते हुए कहा कि बादल पिता-पुत्र को अपनी हर करनी का हिसाब-किताब चुकाना पड़ेगा। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के सरकार सत्ता में आने पर बादलों को जेलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार के राज में नशों का बोलबाला है। कांग्रेस की सरकार आने पर राज्य से नशों का खात्मा किया जाएगा। किसान आत्महत्याएं कर रहा है तो व्यापारी वर्ग भी बर्बाद हो रहा है। सरकार की उल्टी गिनती शुरूहो चुकी है। धरने में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, सुनील जाखड़, पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता, पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी, ऑल इंडिया कांग्रेस सचिव कुलजीत सिंह नागरा, इंद्रजीत जीरा, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक करन कौर बराड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन के दावे  
कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर गरीबों के लिए बिजली यूनिट बढ़ाकर दो सौ से तीन सौ कर दिए जाएंगे। किसानों को ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। किसानों-मजदूरों को पेश आ रही समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। शगुन स्कीम की राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में यह सब शामिल होगा।

कोलियांवाली पर भी जमकर बरसे कैप्टन  
नौकरियों में घोटाला मामले में लंबी हलके के वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली का नाम आने के बाद कांग्रेस की ओर से रोष स्वरूप यह धरना दिया गया। कैप्टन ने कहा कि सरकार आने पर घोटालों का पूरा हिसाब लेकर सारा काला धन निकलवाया जाएगा।


कोलियांवाली की कोठी को बनाएंगे गोशाला : राजा वड़िंग
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जत्थेदार कोलियांवाली की कोठी को गोशाला बना दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार आने के बाद पहले जत्थेदार कोलियांवाली व अन्य भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच कमीशन बैठाकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed