फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh about Narendra Modi Marriage

'खुद पर लगे आरोपों का जवाब दें नरेंद्र मोदी'

Sun, 13 Apr 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 13 Apr 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh about Narendra Modi Marriage
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी पत्नी या बेटे के विदेशी बैंक खातों को लेकर उन पर लगाए आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी के इन आरोपों को उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात करार देते हुए कहा है कि मोदी ने अभी तक बड़े स्तर पर हुए कत्लेआम के बारे में जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


मोदी द्वारा उनके खिलाफ बाड़मेर में लगाए आरोपों का जवाब देते हुए कैप्टन ने कहा कि सैकड़ों बेकसूर लोगों का कत्लेआम करने का आरोपी व्यक्ति जिसके पास इस बारे में बोलने की नैतिक हिम्मत भी नहीं है, वह अपनी पार्टी के अफवाह फैलाऊ विभाग द्वारा बनाए झूठे आरोपों को दूसरों पर थोप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी ने भी मोदी या उनकी पार्टी को इन खातों के बारे में जांच करने और सच साबित करने से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि अमृतसर में अपनी हार होती देखकर उन्होंने ऐसे फिजूल आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। यही पहली बार नहीं हुआ और आखिरी बार भी नहीं होगा।

कैप्टन अमरिंदर ने इसको भाजपा द्वारा लगातार किया जा रहा झूठा प्रचार करार दिया है, जिन्होंने पहले सुब्रह्मण्यम स्वामी का इस्तेमाल किया। अरुण जेटली, निर्मला सीतारमन और अब मोदी पर अमृतसर सीट को बुरी तरह हारने का डर साफ दिखाई दे रहा है।


उन्होंने कहा कि असलियत में भाजपा ने असली लड़ाई से पहले अपनी हार मान ली है, नहीं तो उन आरोपों को बार-बार उठाए जाने का कोई तुक नहीं बनता, जिनके बारे सबको पता है कि यह कोई आधार नहीं रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed