फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh about Arun Jaitely

झूठे केसों पर पक्ष स्पष्ट करें अरूण जेतली: कैप्टन

Wed, 28 May 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 28 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh about Arun Jaitely

पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली से अमृतसर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पूरी तरह से बदले व दुश्मनी की राजनीति के तहत बड़ी संख्या में दर्ज किए गए झूठे केसों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

विज्ञापन


एक बयान में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि जहां तक उनको भरोसा है कि जेटली इतना नीचे नहीं गिरेंगे कि खुद को वोट न देने वालों के खिलाफ बदले व दुश्मनी की राजनीति करें, लेकिन अफसोस जनक है कि अमृतसर में ऐसा हो रहा है। चुनावों के नतीजों के बाद दस कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए गए हैं। वे समझते हैं कि जेटली को इस बारे में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य ने कहा कि स्पष्ट तौर पर अकाली न सिर्फ शर्म, बल्कि निराशा महसूस कर रहे हैं, जो अमृतसर में हार के बाद भाजपा व जेटली के सामने अपना आधार खो चुके हैं। उन्होंने अब अपना गुस्सा व निराशा कांग्रेसी वर्करों पर निकालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जेटली की तरफ से अपने सियासी विरोधियों के प्रति बढ़िया राजनीतिक सोच और व्यवहार की उम्मीद करते हैं। उन्होंने जेटली को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी चुप्पी सिर्फ यह साबित करती है कि गठबंधन सरकार द्वारा अमृतसर में किए जा रहे कार्यों को आपकी मंजूरी प्राप्त है। इससे सिर्फ नफरत ही फैलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed