फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder is ready for Punjab assembly polls and appointed Prashant Kishore his principle advisor

प्रशांत किशोर को एक रुपये तनख्वाह के शगुन के साथ पंजाब में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

Mon, 01 Mar 2021 07:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Mar 2021 07:35 PM IST
सार

किसान आंदोलन की आंच ने भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी रही अकाली दल को पंजाब में बुरी तरह से झुलसाया। फरवरी के महीने में हुए पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे इस बात का गवाह हैं। इन चुनावों में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली। सात नगर निगमों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। अब प्रशांत किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार बन गए हैें। वे मात्र एक रुपये तनख्वाह का शगुन लेंगे। जानते हैं आखिर क्या हैं उनके कांग्रेस से जुड़ने के मायने। समझिए इस गणित को..

विज्ञापन
Captain Amrinder is ready for Punjab assembly polls and appointed Prashant Kishore his principle advisor
प्रशांत किशोर - फोटो : Twitter

विस्तार

बंगाल में ममता दीदी को सलाह देने के बाद अब प्रशांत किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में नजर आएंगे। इसके साथ ही पंजाब में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हलचल शुरू हो गई है। ऐसा नहीं है कि प्रशांत किशोर पहली बार पंजाब के चुनावों का सामना करेंगे। इससे पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी कंपनी आईपीएसी अपनी अहम भूमिका निभा चुकी है। 

विज्ञापन


पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। 2017 में कांग्रेस इनमें से 77 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। कांग्रेस को यह जीत दिलाने में प्रशांत किशोर ने अहम भूमिका निभाई थी। 2016 में कांग्रेस द्वारा पंजाब के अमरिंदर सिंह के अभियान में मदद करने के लिए प्रशांत को पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नियुक्त किया गया था। कांग्रेस के लिए लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के बाद पंजाब में चुनाव प्रचार एक चुनौती थी, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की थी। रणदीप सुरजेवाला और शंकर सिंह वाघेला जैसे कई कांग्रेसी नेताओं ने जीत में उनकी भूमिका को अहम बताया था।
विज्ञापन


यही कारण है कि आज जब उन्हें मुख्यमंत्री ने अपने साथ जोड़ा तो खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कैप्टन ने ट्वीट किया है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर प्रधान सलाहकार के रूप में मेरे साथ जुड़ गए हैं। पंजाब के लोगों की भलाई के लिए हम एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक प्रशांत किशोर का वेतन एक रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 



पंजाब में कांग्रेस किसी भी हाल में किले को बचाना चाहती है। उनकी इस उम्मीद को पंजाब निकाय चुनाव के परिणामों ने और बढ़ा दिया है। ऐसे में वो भारतीय जनता पार्टी, अकाली दल और आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह का मौका देना नहीं चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशांत किशोर के साथ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed