फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Captain amarinder singh says arvind kejriwal is a outsider for punjab

कैप्टन ने केजरीवाल को बताया बाहर का आदमी, बादल पर भी भड़के

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समराला (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, समराला (लुधियाना) Updated Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh says arvind kejriwal is a outsider for punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह और केजरीवाल
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पंजाब के गर्व और आत्मसम्मान का सवाल है, जो किसी भी बाहरी व्यक्ति को शासन करने की इजाजत नहीं देगा। कैप्टन समराला में हलके विच कैप्टन कार्यक्रम के तहत पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी का विरोध किए जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का सवाल है, जिसे सिर्फ एक पंजाबी ही समझ व महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखने वाले व्यक्ति की जड़ें पंजाब में हों और वह यहां की संस्कृति और स्वभाव से जुड़ा हो। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल के पास यह प्राथमिक जानकारी भी नहीं है कि श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब पहले ही सरकारी तौर पर पवित्र शहर घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी अज्ञानता है। आप किसी पंजाबी व्यक्ति से ऐसी गलतियों की उम्मीद नहीं कर सकते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब का गर्व किसी बाहरी को शासन की इजाजत नहीं देगा : कैप्टन

Captain amarinder singh says arvind kejriwal is a outsider for punjab
केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर की उस कार्रवाई पर भी नाराजगी जाहिर की, जिन्होंने दो विधायकों को ताकत का प्रयोग करते हुए सदन में से बाहर निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि चाहे स्पीकर के पास ऐसी कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें इससे बचना चाहिए था और विधायकों को अपने विचार रखने देने चाहिए थे। उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज किया कि कोई नेता छोड़ दिया गया था या उसे पार्टी समारोहों में नहीं बुलाया गया था। 

एक सवाल कि पार्टी ने सांसद शमशेर सिंह दूलो को आमंत्रण नहीं दिया था, के जवाब में कैप्टन ने कहा कि वरिष्ठता पर विचार किए बगैर सभी नेताओं को आमंत्रण भेजे गए थे। इसके अलावा, दूलो हमारे राज्यसभा सांसद हैं, जिनको न बुलाए जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता। इससे पहले, लोगों से चर्चा करते हुए कैप्टन ने कहा कि पंजाब के साथ पक्षपात के बारे में बोलने के अकाली सभी अधिकार खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बार-बार पंजाब को धोखा दिया है और इसके हितों के साथ समझौता कर चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने वायदा किया कि अकालियों द्वारा प्रताड़ित किए गए सभी पार्टी वर्करों का उनकी सरकार में प्राथमिकता से इलाज करवाया जाएगा। इसके अलावा, सभी केस रद्द कर दिए जाएंगे और इन झूठे केसों के लिए जिम्म्मेदारों को सजा मिलेगी। कैप्टन ने दोहराया कि कांग्रेस सरकार किसानों के सभी लोन माफ कर देगी, हर परिवार को कम से कम एक नौकरी देगी, आटा-दाल स्कीम को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों व पिछड़ों को 300 यूनिट फ्री बिजली जारी रखी जाएगी। इस अवसर पर एमएलए अमरीक सिंह ढिल्लों और पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed