फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Captain amarinder singh on uri terrorist attack

कैप्टन का कड़ा जवाब, जंग पर मुहतोड़ जवाब देने को तैयार रहे भारत

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh on uri terrorist attack
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सरकार को पाकिस्तान और कश्मीर के कट्टरपंथियों के खिलाफ दो-आयामी जवाबी रणनीति पर काम करना चाहिए। तभी कश्मीर में शांति स्थापित हो सकती है और आतंकी हमलों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि अचानक जंग की स्थिति में दुश्मन को मुहमोड़ जवाब देने के लिए भारत के पास सभी विकल्प मौजूद रहने चाहिए। यह सेना का मनोबल बढ़ाने का मुद्दा है, क्योंकि उड़ी हमले में बीस फौजी मारे जा चुके हैं और 70 घायल हैं। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत को भी इजराइल की तर्ज पर कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान के रक्षामंत्री द्वारा न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल करने की धमकी देने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि भारत भी न्यूक्लियर शक्ति है। हमारे पास उनसे कहीं ज्यादा और कारगर न्यूक्लियर हथियार हैं। सिर्फ इसलिए कि कोई हमें अपने डर की वजह से धमकी दे रहा है, इसका यह मतलब नहीं है कि हमें जवाबी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सरकार की कमजोर नीति की वजह से ही कश्मीरी कट्टरपंथियों के हौसले बढ़े हैं। जब तक उनकी कमर नहीं तोड़ी जाएगी, वे बातचीत के लिए नहीं आएंगे। सरकार को तुष्टिकरण की नीति बंद कर देनी चाहिए। जब तक वहां आतंक की कमर नहीं तोड़ी जाए, किसी से भी बात नहीं की जानी चाहिए। ऐसे हालातों में गुडविल मिशन का कोई नतीजा नहीं निकलेगा। इस बात को देश की कमजोरी के रूप में लिया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि उड़ी हमले के मामले में गहन जांच की जानी चाहिए। कमांडिंग अफसर और ब्रिगेड कमांडेंट पर कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उनके स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed