{"_id":"589dd7924f1c1b7e0b37b536","slug":"captain-amarinder-singh-on-evm-strong-rooms-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार तय देखकर स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रही 'आप': कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार तय देखकर स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रही 'आप': कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Feb 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर आप की प्रतिक्रियाओं को खारिज करते हुए कहा कि आप में हार का भय है। पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर शक जताने के बाद, आप अब ईवीएम के स्ट्रांग रूमों में अपने कैमरे लगाने जैसी हास्यास्पद मांगें कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व कांग्रेस के पक्ष में रिपोर्टों के मद्देनजर यह साफ तौर पर आप की ओर से बिना सोचे-समझे दी जा रही प्रतिक्रियाएं हैं।
उन्होंने कहा कि पहले से स्ट्रांग रूम के भीतर निगरानी के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगी होने के बावजूद पटियाला शहरी में उनके विरोधी आप उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह की ओर से चुनाव आयोग से विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम के भीतर अपने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी दौर में सभी उम्मीदवारों व पार्टियों का अधिकार व जिम्मेदारी है कि वे ईवीएम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को सहयोग दें।