फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh has resigned as MLA

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया विधायक पद से इस्तीफा

Wed, 21 May 2014 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 May 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh has resigned as MLA

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा क्षेत्र अमृतसर से चुनाव जीतने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने गत मंगलवार को अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा सचिवालय भेजा।

विज्ञापन


वह पटियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं तथा लोकसभा सदस्य बनने के बाद उनके लिए त्याग पत्र देना अनिवार्य था। इसे ध्यान में रखकर ही कैप्टन ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के नाम अपना त्याग पत्र भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए कैप्टन के ओएसडी करण सिंह सेखों ने बताया कि वही यह इस्तीफा विधानसभा सचिवालय में रिसीव करवाकर आए हैं।
विज्ञापन


वहीं, जानकारों के अनुसार स्पीकर अटवाल ने अभी तक त्याग पत्र स्वीकार नहीं किया है। इस संबंध में कई कोशिशों के बावजूद स्पीकर अटवाल से बात नहीं हो पाई।

इससे पहले धूरी से कांग्रेसी विधायक अरविंद खन्ना भी अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेज चुके हैं तथा वह भी अभी स्वीकार नहीं हुआ है। इस सबके बीच अब पंजाब की तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव डियू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed