फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amarinder singh attacks on arvind kejriwal

कैप्टन का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोले- 'आप' दे रही खालिस्तान फोर्स को बढ़ावा

Wed, 01 Feb 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 01 Feb 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
captain amarinder singh attacks on arvind kejriwal
पटियाला में बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौड़ बम ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को मोती महल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैप्टन ने केजरीवाल पर राज्य में खालिस्तान कमांडो फोर्स जैसी आतंकी संस्था को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि मौड़ बम ब्लास्ट और इसके बाद बठिंडा में फायरिंग की घटनाएं दर्शाती हैं कि खालिस्तानियों के निष्क्रिय आतंकवादी सेल एक बार फिर से सक्रिय होने लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में एक उग्रवादी के घर में ठहरने वाले केजरीवाल अपनी गतिविधियों के जरिए आतंकवादी ताकतों को हवा दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी देश में हमले करने के लिए ऐसे मौकों का इंतजार कर रही है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि आप और अकाली दल सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भी सवाल

captain amarinder singh attacks on arvind kejriwal
चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भी सवाल 
कैप्टन ने खुलासा किया कि वह बार-बार चुनाव आयोग को 40 हजार से अधिक बाहरी व्यक्तियों के पंजाब में घुसने के खिलाफ चेतावनी दे रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग कोई भी कार्रवाई करने में विफल रहा है। इन लोगों को आप द्वारा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से लाया गया है। 

कैप्टन ने बताया कि जानकारी मिली है कि कांग्रेस प्रत्याशी के रोड शो के दौरान विस्फोट के लिए मौड़ में दो बम लगाए गए थे, लेकिन अच्छा रहा कि दूसरा सफल नहीं हो सका। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ अपनी सांत्वना प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि नाभा जेलब्रेक का षड्यंत्र भी बादलों द्वारा रचा गया था, जो सोची-समझी साजिश के तहत चुनावी प्रक्रिया में रुकावट डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका कारण इन्हें चुनावों में हार तय नजर आना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed