फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh appeal from farmers of punjab

कैप्टन की किसानों से अपील- 'हम आपका मामला देख रहे हैं, सुसाइड मत कीजिए'

Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh appeal from farmers of punjab
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऋणग्रस्त किसानों से से अपील की कि वे सुसाइड न करें। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही किसानों की जमीनों की कुर्की पर रोक लगा चुकी है। कर्ज माफी का भी वादा किया है। इसके बावजूद पिछले महीने 21 किसानों ने आत्महत्या की है। इसका मतलब सरकार की बात उन तक पहुंच नहीं पा रही है। उन्होंने दोहराया कि इंडस्ट्री को वादे के मुताबिक जल्द ही इंडस्ट्री को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


कैप्टन मंगलवार को पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित इंटरेक्टिव सत्र के दौरान राज्यभर से आए उद्यमियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों की आत्महत्याओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के कदम मत उठाइए, हम देख रहे हैं, यहां हम आपके लिए हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि सरकार कर्ज माफी के वादे से पीछे नहीं हटेगी। कर्ज माफी की रूपरेखा तैयार करने को एक्सपर्ट कमेटी पहले ही बना दी गई है। इसलिए किसान आत्महत्या न करें।
विज्ञापन


सीएम ने राज्य भर से आए उद्यमियों से इंडस्ट्री को पटरी पर लाने को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा है कि सरकार इस समय हजारों करोड़ का पैकेज देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन उन्हें गुड गवर्नेंस दिया जाएगा। लालफीताशाही खत्म होगी, औद्योगिक स्वीकृतियों में देरी का मसला सुलझाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जल्द ही इंडस्ट्री को वादे के मुताबिक पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि की महत्ता होने के बावजूद यह आर्थिक विकास में उतनी भूमिका नहीं निभा रही, जितनी निभानी चाहिए। पंजाब समेत पूरे देश में पानी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों के प्रमुख सुझाव

Captain amarinder singh appeal from farmers of punjab
मुश्किलों से निकलकर फिर चोटी का सूबा बनेगा
उन्होंने जापान और जर्मनी का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब एक बार फिर मुश्किलों से निकल कर चोटी का सूबा बनेगा। वह वित्तीय सहायता का वादा नहीं कर सकते, लेकिन व्यापार का सरल बनाना सुनिश्चित करेंगे। वाजिब दरों पर बिजली मुहैया कराई जाएगी। इस समय तैयार की जा रही औद्योगिक नीति को गंभीरता से लागू किया जाएगा। 

उद्यमियों के प्रमुख सुझाव
- वैट से जीएसटी में बदलने पर सरकार कुछ माह तक रिलेक्सेशन
- फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पर खास फोकस करना
- जिला उद्योग केंद्रों को सुविधा केंद्रों से जोड़ना
- दप्पर ड्राई पोर्ट को शुरू कराना
- स्टार्ट-अप्स को पांच साल तक जीएसटी से छूट देनी
- इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर विकसित करना
- अमृतसर और लुधियाना में ट्रेड व कन्वेंशन सेंटर की स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed