{"_id":"753c1595e67e99521804b9cdda7260b3","slug":"captain-amarinder-should-be-congress-president-said-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल ने सोनिया से की कैप्टन को अध्यक्ष बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल ने सोनिया से की कैप्टन को अध्यक्ष बनाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस हाईकमान से कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का प्रधान बनाने की मांग की। डिप्टी सीएम बठिंडा में 23 नवंबर को होने वाली सद्भावना रैली को लेकर
विज्ञापन
पार्टी वर्कर व नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद बठिंडा में मीडिया से बातचीत
कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कैप्टन के प्रदेश प्रधान बनने से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को फायदा होगा। डिप्टी सीएम बठिंडा में 23 नवंबर को होने वाली सद्भावना रैली को लेकर पार्टी वर्कर व नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अपने आप को पंथक कहलाने वाले बाज आ जाएं और विदेशी ताकतों के हाथों में खेलकर प्रदेश का माहौल न खराब करें। उन्होंने कहा कि दस नवंबर को बुलाया गया सरबत खालसा सिखों का नहीं बल्कि विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे सिख विरोधी संगठनों की एकत्रता होगी।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने राहुल के दो दिवसीय पंजाब दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के आला नेता भी ड्रामाबाजी करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल दिल्ली में 84 के दंगा पीड़ितों को पहले इंसाफ दिलाए और उसके बाद पंजाब में आकर मगरमच्छ के आंसू बहाए।
बरगाडी मामले को सीबीआई के हवाले करने को लेकर सुखबीर ने कहा कि इसमें विदेशी ताकतों की बात सामने आ रही है, जिसके चलते वही अकेला मामला सीबीआई के हवाले किया गया है।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में जल्द ही सरकार विदेशी ताकतों को बेनकाब करेगी। सुखबीर बादल बिहार में जीत पर लालू और नीतिश को बधाई दी। साथ ही भाजपा की हार पर मायूसी जताई।