फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Ajay Yadav said Congress lost due to lack of proper ticket distribution

सही टिकट वितरण नहीं होने से हारी कांग्रेस : कैप्टन अजय यादव

Thu, 21 Nov 2024 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Captain Ajay Yadav said Congress lost due to lack of proper ticket distribution
कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, जाट-गैर जाट मुद्दा भी रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए टिकट वितरण को जिम्मेदार ठहराया है। यादव का आरोप है कि सही टिकट नहीं बंटने से ही पार्टी को हार मिली है। बाकायदा उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंबाला में चित्रा सरवारा और बल्लभगढ़ में शारदा राठौर इसके उदाहरण हैं। अगर इनको टिकट मिलता तो यकीनन दोनों जीतते।
यहां पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि टिकट वितरण के अलावा, प्रदेश में जाट-गैर जाट का मुद्दा बनाया गया, जिससे भाजपा को फायदा हुआ। दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस को केवल एक सीट मिलने के सवाल पर कहा कि यहां पर मामन खान द्वारा दिए गए एक बयान से नुकसान हुआ और वहां हिंदू-मुस्लिम का नारा चला। बता दें कि इससे पहले भी यादव अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम से टिकट नहीं मिलने पर यादव ने पूर्व सीएम हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। इतना ही नहीं उन्होंने ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन


नेताओं की बयानबाजी और सीएम बनने की होड़ भी हार का कारण

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में टिकट वितरण किसने किया, ये सब जानते हैं, मैं अपने मुंह से नहीं कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के नेताओं की बयानबाजी से भी नुकसान हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान ने मेवात में कहा कि अगर हम जीत गए, तो चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा। इसका नुकसान हमें दूसरी सीटों पर हुआ। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा की नाराजगी भी कांग्रेस की हार का एक कारण है। सैलजा 10 दिन प्रचार पर नहीं निकलीं। चुनाव से पहले ही हमारे नेताओं द्वारा ये कहना कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, इसका भी पार्टी को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा संविधान अभियान
इससे पहले, कैप्टन यादव ने 26 नवंबर से शुरू होने वाले संविधान अभियान को लेकर ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के कांग्रेस ओबीसी विभाग के राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों के विरोध में जनता को जागरूक करने के लिए एक रैली कर रही है। इसके बाद से 26 जनवरी 2025 तक यह अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा देश के संविधान को कमजोर करने के लिए काम कर रही है और इससे दलित और पिछड़े और कमजोर हो रहे हैं। अभियान के माध्यम से गरीब, दलित और पिछड़ों को मजबूत किया जाएगा और उनके हकों के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed