फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Abhimanyu targets on Haryana former CM BS Hooda

पूर्व वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु बोले- देश भर में मुकाबला हो तो हुड्डा झूठ बोलने में सबसे आगे

Fri, 14 Feb 2020 12:11 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Feb 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Captain Abhimanyu targets on Haryana former CM BS Hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयानों पर एक बड़ा बयान दिया है। हुड्डा बार-बार कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार पर एक लाख 81 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। हरियाणा सरकार कर्ज लेकर घी पीने का काम कर रही है। हुड्डा के बयान पर काउंटर करते हुए कैप्टन ने कहा कि हुड्डा को झूठ बोलने में महारथ हासिल है। देश भर के नेताओं को खड़ा कर दिया जाए तो हुड्डा झूठ बोलने में अव्वल आएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26 हजार करोड़ का कर्ज हुड्डा सरकार के समय का उदय योजना का है। इसके अलावा तकरीबन 20 हजार करोड़ के कर्ज से एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी दबा पड़ा है। यह वह कर्ज है जो हुड्डा साहब इन विभागों पर भूमि अधिग्रहण के मुआवजे का लटका गए हैं। हमारी सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि हम एफआरबीएम एक्ट के तहत बंधे है और काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एक्ट के प्रावधान के तहत हम कुछ भी करें सब मान्य है। इसमें हुड्डा कौन होते हैं दावे करने वाले। हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जनमत अरविंद केजरीवाल को दिया है, उसका हम सम्मान करते हैं, दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जिन जिन नेताओं की डयूटी लगी थी, सभी ने ईमानदारी व मेहनत के साथ में पूरा समय दिया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में माफी पर बोले मामला न्यायालय के विचाराधीन
जाट आंदोलन के दौरान हिंसा आगजनी के सवालों पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता बोले कि मामला न्यायालय के विचाराधीन हैं, इसीलिए कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे एक बड़े सामाजिक परिवार से हैं, समाज के लोगों से कभी बाहर नहीं गए।


पंचायती परंपराओं का सम्मान करते हैं। जाट आरक्षण आंदोलन की हिंसा के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी अदालत भगवान का घर होता है, जहां पर होने वाले फैसलों को कोई चुनौती नहीं दे सकता। छिपकर पाप करना व्यक्ति के ऊपर सबसे भारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed