फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder will be the star campaigner in the MCD election

दिल्ली में पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी कांग्रेस, कैप्टन होंगे स्टार कैंपेनर

Sun, 26 Mar 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Mar 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
 Capt Amarinder will be the star campaigner in the MCD election
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के स्टार कैंपेनर होंगे। पंजाब सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में लिए फैसलों को पार्टी दिल्ली में भुनाएगी। पंजाब में पार्टी की शानदार जीत के लिए दिल्ली कांग्रेस तीस मार्च को कैप्टन का अभिनंदन करेगी।
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम के चुनाव अप्रैल में होने हैं। जिनके लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा में तिकोना मुकाबला है। तीनों ही पार्टियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस एमसीडी चुनाव में कैप्टन अमरिंदर को स्टार प्रचारक बनाएगी।
विज्ञापन


साथ ही पंजाब सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए 120 फैसलों को भी प्रचार का हिस्सा बनाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर खास प्रचार सामग्री भी तैयार कर ली गई है। जिसमें पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू करने को प्रचारित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजौरी गार्डन में भी करेंगे प्रचार

 Capt Amarinder will be the star campaigner in the MCD election
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान कर्ज माफी के वादे के बावजूद कुछ न करने को भी मुद्दा बनाया जाएगा। पंजाब में सरकार द्वारा वीआईपी कल्चर के खात्मे को की गई पहल से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को टक्कर देगी।

पंजाब सरकार ने वाहनों से लाल बत्ती हटाने के निर्देश दिए। उसके बाद ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी ऐसे आदेश दिए थे। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण का फैसला भी पार्टी की कैंपेन में शामिल होगा। नई एक्साइज पॉलिसी के तहत शराब का कोटा और ठेकों की संख्या घटाना आदि को भी प्रचारित किया जाएगा।

राजौरी गार्डन में भी करेंगे प्रचार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा हलके के उपचुनाव में भी प्रचार करेंगे। यह सीट जरनैल सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। जरनैल सिंह ने पंजाब की सबसे हॉट सीट लंबी से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सीेएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। कैप्टन दूसरे और जरनैल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed