फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agnipath scheme Protest: Capt Amarinder Singh is not in favor of Agnipath scheme

अमरिंदर सिंह भी 'अग्निपथ' के पक्ष में नहीं: कहा- चार साल की सेवा बहुत कम, सैन्य रूप से यह अच्छा विचार नहीं

Thu, 16 Jun 2022 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 07:49 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 'ऑल इंडिया ऑल क्लास' भर्ती नीति का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह रेजीमेंट्स के लोकाचार को कमजोर करेगी।

विज्ञापन
Agnipath scheme Protest: Capt Amarinder Singh is not in favor of Agnipath scheme
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को सेना में भर्ती की 'अग्निपथ' नीति की समीक्षा करने का सुझाव दिया है। कैप्टन ने एक बयान में कहा कि यह रेजीमेंट्स के लंबे समय से विद्यमान विशिष्ट लोकाचार को कमजोर करेगा और एक सैनिक के लिए चार साल की सेवा बहुत कम समय है।

विज्ञापन


उन्होंने हैरानी जताई कि की भारत सरकार को भर्ती नीति में इस तरह के आमूल-चूल परिवर्तन करने की आवश्यकता क्यों है, जो इतने सालों से देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल की प्रभावी सेवा के साथ कुल चार साल के लिए सैनिकों को काम पर रखना, सैन्य रूप से एक अच्छा विचार नहीं है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने 'ऑल इंडिया ऑल क्लास' भर्ती नीति का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह रेजीमेंट्स के लोकाचार को कमजोर करेगी। उन्होंने बताया कि सिख रेजीमेंट, डोगरा रेजीमेंट, मद्रास रेजीमेंट आदि जैसी विभिन्न रेजीमेंटों का अपना अलग लोकाचार है, जो सैन्य दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है और जिसे अनदेखा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक प्रतिष्ठित सैन्य इतिहासकार भी हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी वर्षों में इस प्रणाली ने बहुत अच्छी तरह से काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के रंगरूटों के लिए सांस्कृतिक रूप से भिन्न वातावरण में समायोजित करना बहुत मुश्किल होगा, जो एक विशेष रेजिमेंट के लिए विशिष्ट है और वह भी इतने कम समय के भीतर, जो प्रभावी रूप से तीन साल से कम समय में आता है।

कैप्टन ने कहा कि पहले से ही मौजूदा सात और पांच साल की छोटी अवधि की कार्यकाल प्रणाली ठीक है लेकिन चार साल, जो एक बार प्रशिक्षण और छुट्टी की अवधि को बाहर कर दिया जाए तो प्रभावी रूप से तीन साल से कम की सेवा है। काम करने योग्य नहीं होगा। उन्होंने टिप्पणी की है कि यह एक पेशेवर सेना के लिए कभी भी काम करने योग्य नहीं होगा, जो पूर्वी और पश्चिमी दोनों थिएटरों में कठिन चुनौतियों का सामना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed