{"_id":"57e935844f1c1b7e5d5742a0","slug":"capt-amarinder-singh-big-announcement-for-children-killed-in-bus-accident-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर बस हादसे में मारे गए बच्चों के लिए कैप्टन का बड़ा एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर बस हादसे में मारे गए बच्चों के लिए कैप्टन का बड़ा एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी (अमृतसर)
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित पांच परिवारों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर बस हादसे में मारे गए बच्चों के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा एलान किया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बीते दिनों स्कूल बस हादसे जान गंवाने वाले पांचों बच्चों के परिवार को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया। साथ ही मृतक बच्चों की याद में गांव में मेमोरियल स्थापित करने की भी बात कही है।
कैप्टन हादसे के दौरान जानें गंवाने वाले पांचों बच्चों के परिवारों के पास भी गए। दो परिवारों ने दो-दो बच्चों को खोया है। वह कुछ जख्मी बच्चे से भी मिले। अमृतसर से सांसद ने बच्चों को बचाने में सहायता करने वाले दो मनरेगा वर्करों व एक छात्र को 50,000-50,000 रुपये का ईनाम देने का ऐलान भी किया। साथ की कहा वह बच्चे के नाम की राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार के लिए भी सिफारिश करेंगे, जिसने दूसरों की जानों को बचाने खातिर अपनी जान को खतरे में डाला।
विज्ञापन
कैप्टन हादसे के दौरान जानें गंवाने वाले पांचों बच्चों के परिवारों के पास भी गए। दो परिवारों ने दो-दो बच्चों को खोया है। वह कुछ जख्मी बच्चे से भी मिले। अमृतसर से सांसद ने बच्चों को बचाने में सहायता करने वाले दो मनरेगा वर्करों व एक छात्र को 50,000-50,000 रुपये का ईनाम देने का ऐलान भी किया। साथ की कहा वह बच्चे के नाम की राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार के लिए भी सिफारिश करेंगे, जिसने दूसरों की जानों को बचाने खातिर अपनी जान को खतरे में डाला।
विज्ञापन
पीड़ित पांच परिवारों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान
पीड़ित पांच परिवारों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रिंसिपल व स्कूल को बसें मुहैया करवाने वाले ट्रांसपोर्ट ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की। उन्हें बताया गया कि बच्चों को ले जाने वाली ज्यादातर बसें पहले ही कंडम हो चुकी हैं। इसके अलावा, इन बसों के ड्राइवर भी पूरी तरह से ट्रेंड नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी ठेकेदार समेत स्कूल के प्रिंसिपल की भी बराबर की बनती है। इसके अलावा स्जिला ट्रांसपोर्ट अफसर को भी जवाबदेह बनाया जाना चाहिए, जिसने ऐसी कंडम बसों को सड़कों पर चलने की इजाजत दी।
कैप्टन हादसे वाले स्थान व पुल पर भी गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि इलाके में करीब 25 ऐसे पुल हैं, जिन्हें तुरंत रिपेयर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन पुलों को रिपेयर करवाने के लिए सेना के कमांडर को लिखेंगे, क्योंकि ये सभी पुल सेना के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। कैप्टन ने सरकार से भी पीड़ितों को दिए गए 1 लाख रुपये मुआवजे को 10 लाख करने की मांग की। इस दौरान ममता दत्ता, तरसेम सिंह डीसी, हरप्रताप अजनाला, गुरजीत ओजला, हरजिंदर ठेकेदार, सुनील दत्ती मौजूद रहे।