फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh asks officials to prepare to start vaccinating priority groups in 18-45 yrs from Monday

कैप्टन ने तैयारी करने को कहा: पंजाब में सोमवार से 18 से 45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण होगा शुरू

Fri, 07 May 2021 06:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh asks officials to prepare to start vaccinating priority groups in 18-45 yrs from Monday
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की ओर से पंजाब को एक-दो दिन में एक लाख डोज मिलने की संभावना है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों से कहा कि सोमवार से सरकारी अस्पतालों में 18 से ऊपर के आयु वर्ग के प्राथमिक ग्रुपों के टीकाकरण की शुरुआत की तैयारी की जाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कोविड समीक्षा संबंधी वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने कहा कि डोज मिलते ही राज्य सरकार द्वारा लेवल-3 के लिए चिह्नित किए गए प्राथमिक ग्रुपों के टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी। राज्य सरकार ने 18 से ऊपर के आयु वर्ग के प्राथमिक ग्रुप में निर्माण वर्करों, अध्यापकों, सरकारी कर्मचारियों और अधिक जोखिम वाले ऐसे लोग जिन्हें अन्य बीमारियां हैं, को शामिल किया है।
विज्ञापन


श्रम विभाग बीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की फंडिग के साथ सभी निर्माण वर्करों और उनके परिवारों के टीकाकरण के लिए तालमेल करेगा। डिप्टी कमिश्नरों को सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए तालमेल करने को कहा गया है। वे अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए भी योजना तैयार करेंगे। अग्रिम रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 लाख डोज का आर्डर

राज्य सरकार ने लेवल-3 टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को 30 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। केंद्र सरकार ने ऑर्डर के अंतर्गत इस महीने के लिए पंजाब को 3.30 लाख डोज अलॉट कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि विश्व बैंक से लिए कर्जे में से कुछ हिस्सा टैंकरों सहित 10,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट और वैक्सीन खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने बताया कि टाटा ग्रुप द्वारा भेजे गए 500 ऑक्सीजन कन्संट्रेटरों के अलावा टाटा मेमोरियल अस्पताल द्वारा भी 200 और कन्संट्रेटर भेजे गए हैं।

बठिंडा अस्पताल में कैंसर रोगियों की कीमोथेरेपी के प्रबंध के निर्देश
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और मेडिकल शिक्षा मंत्री ओपी सोनी को हिदायत दी कि वे बठिंडा सिविल अस्पताल में कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी मुहैया कराने की संभावनाओं का पता लगाएं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिले के कैंसर अस्पताल का इस्तेमाल कोविड मरीजों के लिए एल-3 सुविधा के तौर पर जारी रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कैंसर अस्पताल को कोविड सुविधा के लिए इस्तेमाल करने से कैंसर के मरीजों को हो रही समस्याओं पर चिंता जाहिर करने के बाद जारी किया गया। मुख्य सचिव द्वारा बठिंडा में कोई और एल-3 सुविधा न होने की सूरत में कैंसर अस्पताल को कोविड सुविधा के तौर पर बरतने के लिए गए फैसले का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के जिन मरीजों को नियमित तौर पर दर्द प्रबंधन की जरूरत होती है, उनके लिए कुछ वैकल्पिक प्रबंध किए जाने चाहिए। 

इससे पहले मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि कैंसर अस्पताल के 25 बेड कोविड-19 मरीजों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं क्योंकि बठिंडा एम्स एल-3 के इलाज के लिए उपलब्ध नहीं है और दक्षिणी पंजाब के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ऐसी कोई और सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लुधियाना या पटियाला में जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed