फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   capitol complex, unesco world haritage, istanbul, meeting, haritage status, chandigarh,

बड़ी उपलब्धिः चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स को मिला वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा

Sun, 17 Jul 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
capitol complex, unesco world haritage, istanbul, meeting, haritage status, chandigarh,
capitol complex
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिल गया है। इस्तांबुल में आयोजित यूनेस्को की मीटिंग में कैपिटल कॉम्प्लेक्स के नाम पर मुहर लगी। 7 देशों की 17 साइट जो ली कार्बूजिए ने डिजाइन की है, उन्हें अब विश्व धरोहर के तौर पर नई पहचान मिल गई है। इनमें कैपिटल कॉम्प्लेक्स भी एक है।
विज्ञापन


ली कार्बूजिए फाउंडेशन ने इन सभी साइट्स की कॉमन एंट्री यूनेस्को के पास हेरिटेज स्टेटस के लिए भेजी थी। इसमें भारत से केवल कैपिटल कॉम्प्लेक्स इकलौती साइट थी। अकेले फ्रांस से 10 साइट्स थीं। 6 अन्य साइट्स स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, अर्जेंटिना और जापान से थीं। तुर्की में तख्ता पलट के संकट को देखते हुए वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की मीटिंग को पहले टाल दिया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों को होटलों में ही रहने की हिदायत दी गई थी। तख्ता पलट की नाकाम कोशिश के बाद जैसे ही हालात सुधरे तो वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी ने फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। चंडीगढ़ के चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया प्रशासन की ओर से इस्तांबुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरिटेज स्टेटस मिलने के बाद अब चंडीगढ़ विश्व में रॉक गार्डन के साथ कैपिटल कॉम्प्लेक्स के नाम से भी जाना जाएगा। कैपिटल कॉम्प्लेक्स का आकर्षक आर्किटेक्ट वर्क देखने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

तुर्की के हाथ थी इस बार कमान
21 देश वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के सदस्य हैं। इन देशों के प्रतिनिधि ही कमेटी में शामिल हैं। हर साल किसी एक देश का प्रतिनिधि इसका अध्यक्ष होता है। उसी देश में कमेटी का अंतिम सेशन होता है। इस बार कमान तुर्की के हाथ में थी। इसलिए अंतिम सेशन तुर्की के इस्तांबुल में हुआ।


आर्किटेक्चर वर्क के लिए मशहूर
सेक्टर-1 स्थित कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ली कार्बूजिए की डिजाइन पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा, हाईकोर्ट और सेक्रेटेरिएट की अलग विशेषता रखने वाली बिल्डिंग है, जबकि ओपन हैंड, टॉवर ऑफ शेडो और ज्योमेट्रिकल हिल जैसे मॉन्यूमेंट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed