फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capitol Complex Heritage status will know in July

जुलाई में पता चलेगा कैपिटल कांप्लेक्स का हेरिटेज स्टेटस

Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Capitol Complex Heritage status will know in July

मक्का ऑफ आर्किटेक्ट कहे जाने वाले कैपिटल कांप्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस मिलने पर जुलाई-2016 में स्थित स्पष्ट होगी। इस्तांबुल में 10 से 20 जुलाई तक होने वाली इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट एंड साइट्स (आईकोमोज) वर्ल्ड हेरिटेज बॉडी की मीटिंग में सात देशों की 17 साइटों का फैसला होना है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पहुंची कई देशों की टीम ने वीरवार को दूसरी इंटरनेशनल स्टेंडिंग कांन्फ्रेंस में यूनेस्को हेरिटेज स्टेटस के लिए डोजियर पर चर्चा की। पहली कांन्फ्रेंस 2015 में पेरिस में हुई थी। यूटी एडवाइजर विजय कुमार देव ने प्रशासन की ओर से मीटिंग की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


सेक्रेटरी टूरिज्म अनुराग अग्रवाल ने कैपिटल कांप्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर एंड कम्युनिकेशन फ्रांस से ओलिवियर पोइजन ने अंतिम मीटिंग तक सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओकोमोज को दिए जाने वाले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी। ली कार्बूजियर फाउंडेशन के डायरेक्टर मिचिल रिचर्ड ने बताया कि यूनेस्को में फ्रांस के एंबेस्डर मई में सभी नामांकित साइट वाले देशों के प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाएंगे। इसके बाद जुलाई में वर्ल्ड हेरिटेज बॉडी फाइनल निर्णय लेगी।

इन सात देशों की 17 साइट स्टेटस के लिए दौड़ में
कैपिटल कांप्लेक्स के साथ वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस के लिए सबसे अधिक फ्रांस की 10 साइटें दौड़ में शामिल हैं। इनमें स्वीट्जरलैंड की 2, अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी, जापान और भारत की एक-एक साइट स्टेटस के लिए कतार में है। वीरवार को हुई मीटिंग में ली कार्बूजिए फाउंडेशन से बेनिडिक्ट गांदिनी, बेल्जियम से पाइट गेलींस, जापान से योहीयुकी यामाना और छिहेई सुजुकी, स्वीट्जरलैंड से ओलिवर मार्टिन तथा जर्मनी से फ्रिडेमन ने हिस्सा लिया।

कैपिटल कांप्लेक्स को सहेजने के लिए प्रजेंटेशन
चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने कैपिटल कांप्लेक्स को सहेजने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की प्रजेंटेशन दी। उन्होंने बताया कि पास जारी करने के बाद ही पर्यटकों को कैपिटल कांप्लेक्स देखने के लिए ग्रुप में भेजा जाता है। साथ ही अवैध कंस्ट्रक्शन रोकने के लिए प्रशासन ने बफर जोन और बिल्डिंग बायलॉज भी बनाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।


आज घूमेंगे चंडीगढ़
प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सुखना लेक, रॉक गार्डन, सेक्टर-17 प्लाजा और कई अन्य स्थानों का दौरा करेगा। वीरवार को प्रतिनिधिमंडल ने कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed