फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates Name in Brail Language on EVM in Haryana Assembly Elections

दृष्टिहीनों को चुनाव में ये खास सुविधा देगा आयोग

Sun, 12 Oct 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Oct 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Candidates Name in Brail Language on EVM in Haryana Assembly Elections

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयवीर

विज्ञापन
सिंह आर्य ने कहा कि दृष्टिहीन मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर उम्मीदवारों के नाम ब्रेल लिपि में चस्पा किए जाएंगे। जिससे दृष्टिहीन मतदाता खुद उम्मीदवारों के नामों को पढ़ सकें।

सभी जिलों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होगी और वोटिंग के दिन उन मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों का भी निरंतर दौरा होगा।

आर्य ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं को फोटोयुक्त स्लिप दे दी गई हैं। जो मतदाता किसी कारणवश बीएलओ को नहीं मिल पाए हैं, उन्हें वे स्लिप मतदान के दिन उनके मतदान केंद्र पर भी बीएलओ द्वारा दे दी जाएंगी, ताकि उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने में परेशानी न हो।

जिन मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं है, वे आयोग द्वारा अधिकृत अन्य दस्तावेज दिखाकर अपना वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed