{"_id":"6f03b50b0064671110992ef6a700d8e1","slug":"cancellation-of-nomination-papers-of-48-candidates-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 48 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 48 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर 48 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। अब मैदान में 251 उम्मीदवार रह गए हैं।
विज्ञापन
नामांकन पत्र 26 मार्च तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 अप्रैल को होगा। तीन लोकसभा क्षेत्रों रोहतक, सिरसा और सोनीपत में महिलाओं के नामांकन पत्र रद होने से अब एक भी महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं है।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि जांच के दौरान 29 पुरुष और 19 महिला उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में गलतियां मिलीं। नतीजतन उन्हें रद् कर दिया गया।
विज्ञापन
अब मैदान में 238 पुरुष और 13 महिलाएं रह गई हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने का समय निकलने के बाद 26 मार्च को तीन बजे उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव को पारदर्शी और स्वतंत्र सुनिश्चित करने के लिए पोस्टल बैलेट पेपर प्रिंट करवाया जाएगा। यह बैलेट पेपर उन मतदाताओं के पते पर भेजा जाएगा, जो आवेदन करेंगे।
मतदान केंद्रों पर पोलिंग के लिए तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा और उन्हें चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा रद हुए नामांकन
कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद हुए हैं। कुरुक्षेत्र में 8 पुरुष, 3 महिला, अंबाला में 2 पुरुष, 2 महिला, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 3 पुरुष, एक महिला, फरीदाबाद में 4 पुरुष, एक महिला, गुड़गांव में 2 पुरुष, एक महिला, हिसार में 3 महिला, करनाल में 5 पुरुष, 2 महिला, रोहतक में एक पुरुष, 2 महिला, सिरसा में 4 पुरुष, एक महिला और सोनीपत में तीन महिला उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद हुए हैं।