फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cancellation of aam adami party conference in Isuruu

पंजाबः मनीष सिसोदिया का पंजाब दौरा व ईसड़ू में होने वाली 'आप' की कांफ्रेंस रद्द

Fri, 10 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of aam adami party conference in Isuruu
manish sisodiya - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी में चल रही उठापटक के बीच पार्टी ने गुरूवार को कई अहम फैसले लिए हैं। मनीष सिसोदिया का दौरा और ईसड़ू में होने वाली सियासी कांफ्रेंस रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

विवाद के बाद खैरा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सांसद भगवंत मान ने बैठक बुलाई, जोकि बतौर प्रदेश प्रधान नहीं थी। इसमें चार जोनल, बीस जिला प्रधान और विंग प्रमुख, एलओपी हरपाल चीमा और सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इसी में दोनों कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया ने 13 अगस्त को जालंधर में पंजाब और जिलों के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करनी थी। जिसका एजेंडा पंचायत और 2019 के लोक सभा चुनाव था। यह बैठक में पार्टी में चल रहे मौजूदा विवाद से काफी पहले तय हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण में बैठक में पार्टी ने नए सिरे से अपनी चुनावी रणनीति बनानी थी। क्योंकि पिछले सारे चुनाव पार्टी हार रही थी। पर बैठक में दलील दी गई कि सिसोदिया के दिल्ली में व्यस्त होने के कारण यह बैठक बाद में होगी। इसी तरह सूबा लीडरशिप खन्ना केपास ईसड़ू में 15 अगस्त को शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के शहीदी समागम पर सियासी कांफ्रेंस करने का एलान कर चुकी थी।

 पार्टी से बगावत करने वाले सुखपाल खैरा ने भी एलान किया था कि वे ईसड़ू जाएंगे। लेकिन अब सिर्फ शीर्ष नेता ही ईसड़ू जाकर शहीद को श्रद्धांजलि देंगे। माना जा रहा है कि खैरा गुट को मिल रहे वॉलंटियर्स के समर्थन के कारण पार्टी इस समय कोई ऐसा काम नहीं करना चाहती जिससे उसकी फजीहत हो, या वह कमजोर नजर आए। पार्टी कुछ दिन का समय चाहती है, ताकि हालात सुधर जाएं। अभी किसी को नहीं पता कि वॉलंटियर्स का ऊंट किस करवट बैठेगा। इसलिए निकट भविष्य के दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। लेकिन बैठक में फैसला किया गया कि 26 अगस्त को रक्खड़ पुनियां के मौके पर बाबा बकाला में सियासी कांफ्रेंस की जाएगी।

 

13 से मान शुरू करेंगे मालवा का दौरा

Cancellation of aam adami party conference in Isuruu
आप सांसद भगवंत मान
खैरा गुट के साथ गए नाराज वॉलंटियर्स को मनाने की जिम्मेदारी आप ने अपने सबसे लोकप्रिय नेता भगवंत मान को सौंपी है। बैठक में मान का प्रोग्राम भी फाइनल कर दिया गया। वह 13 अगस्त से मालवा का दौरा शुरू करेंगे। फिर बीस से दोआबा और माझा में जाएंगे। ताकि सियासी कांफ्रेंस की तैयारी भी हो जाए।

खैरा-संधू पर कार्रवाई की मांग
बैठक में सर्वसम्मति से मांग उठी कि पार्टी को सुखपाल खैरा और कंवर संधू के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि उनके साथ गए बाकी छह विधायकों के लिए किसी ने कुछ नहीं कहा। सबने भगवंत मान से इस्तीफा वापस लेने और प्रधान की जिम्मेदारी संभालने की भी अपील की।

विधायकों के गोवा भेजने को पार्टी ने नकारा
गुरूवार को सियासी हलकों में यह चर्चा चली कि पार्टी ने अपने चार विधायकों को गोवा भेज दिया है। ताकि खैरा गुट उनसे संपर्क न कर सके। इनमें कुलतार सिंधवां, अमरजीत संदोआ, कुलवंत पंडोरी और मनजीत सिंह बिलासपुर शामिल थे। लेकिन सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह ने इसे नकारते हुए कहा कि उनकी पार्टी में ऐसा प्रचलन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed