फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaign will be launched against those who apply black film on vehicles.

Chandigarh News: गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched against those who apply black film on vehicles.
डीजीपी ने सभी डीएसपी व एसीपी को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

सात अप्रैल तक विशेष अभियान के तहत काटे जाएंगे चालान
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस एक अप्रैल से गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी। ऐसे वाहन चालकों को जुर्माने के तौर पर दस हजार रुपये देने पड़ेंगे।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने जा रही है, जो गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी और सात अप्रैल तक विशेष अभियान चलाएगी। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस अभियान की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी और एसीपी को सौंपी गई है। अभियान की निगरानी संबंधित पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त रखेंगे। डीजीपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन


बुलेट पटाखा की जानकारी 112 पर दें
डीजीपी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी नागरिक बुलेट पटाखा बजाते या गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना हरियाणा-112 पर अवश्य दें ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed