फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Called to contractor from IG and DSP City mobile number sought ransom of 10 lakh in karnal

आईजी और डीएसपी सिटी के मोबाइल नंबर से ठेकेदार को आई कॉल, मांगी दस लाख की फिरौती

Wed, 01 May 2019 04:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 May 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
Called to contractor from IG and DSP City mobile number sought ransom of 10 lakh in karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेक्टर आठ निवासी अर्थ मूविंग ठेकेदार विक्रम सिंह से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला साने आया है। अहम बात ये है ठेकेदार को जिन नंबरों से कालिंग हुई है, उनमें आईजी करनाल और डीएसपी सिटी का सरकारी नंबर शो कर रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। एसपी करनाल का दावा है कि, ये स्कूपिंग एप के जरिये की गई कालिंग है। इस एप में सामने वाले को जिसका भी चाहे फोन शो कर सकता है। पुलिस की साइबर सेल मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं। उधर, पुलिस ने ठेकेदार व उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


तीन दिन, तीन अलग अलग नंबरों से आई कॉल पुलिस को दी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को करीब शाम 7.15 बजे उसके मोबाइल नंबर 99962-39999 पर मोबाइल नंबर 7082155000 (आईजी करनाल) से फोन आया और 10 लाख रुपये की मांग की और बोला कि मैं राजेश भारती क्रांति गैंग का बंदा बोल रहा हूं। इसी प्रकार अगले दिन दूसरे नंबर 97299-90702 (डीएसपी) से फोन आया और फिरौती की मांग की। तीसरे दिन मंगलवार को फिर से नए नंबर 9225109900 से फोन आया और 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की। पैसे नहीं देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को दी शिकायत के साथ पीड़ित ने कॉल रिकार्डिंग की सीडी भी सौंपी है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 384,506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जल्द काबू होगा आरोपी : आईजी
इस बारे में आईजी करनाल योगेंद्र सिंह नेहरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सैल इस पर काम कर रही है आखिर ऐसा कैसे हुआ है? ये किसी साइबर अपराधी का काम हो सकता है। जो कोई भी आरोपी होगा, उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल एप के जरिये की गई कालिंग, जांच जारी : एसपी 
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कालिंग एक एप के माध्यम से की गई है। इसके तहत किसी के नंबर भी शो हो जाते हैं। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों के सरकारी नंबरों शो किया है। रिकार्डिंग में आवाज लोकल व्यक्ति की लग रही है। साइबर की टीमें जांच में जुटी हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed