फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Call to the control room at midnight, 20 drones circling near the house

Chandigarh News: आधी रात कंट्रोल रूम पर कॉल, घर के पास घूम रहे 20 ड्रोन

Sun, 11 May 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Call to the control room at midnight, 20 drones circling near the house
चंडीगढ़। शनिवार आधी रात को पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल आई कि मेरे घर के पास 20 से ज्यादा ड्रोन घूम रहे हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद सेक्टर-39 थाना प्रभारी चिरंजीलाल मौके पर पहुंचे। उन्हें कॉल करने वाला शख्स नहीं मिला। एसएचओ ने आसपास के लोगों से बात की, लेकिन किसी ने ड्रोन देखने की बात पर हामी नहीं भरी। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-42 के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बात की। उन्होंने भी ड्रोन देखने की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


कहा-पुलिस मत भेजना, मेरे घर को खतरा हो सकता है
कंट्रोल रूम पर कॉल करने वाले ने कहा कि यहां पुलिस को मत भेजना। नहीं तो लाइट जलेगी, मेरे घर को खतरा हो सकता है, ऊपर 20 से अधिक ड्रोन घूम रहे हैं। उसने कहा कि ड्रोन सेक्टर 42 से 36 की तरफ जा रहे हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कॉल करने वाला नहीं मिला। न उसका मोबाइल नंबर लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed