फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   call for government rate of sand and gravel

सरकारी रेट पर रेत-बजरी चाहिए तो घुमाएं फोन

Thu, 13 Feb 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Feb 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
call for government rate of sand and gravel

इलाके के लोगों को सही रेटों पर रेत बजरी मुहैया करवाने के लिए प्रशासन ने बनूड़ स्थित दाना मंडी में स्टाक यॉर्ड स्थापित किया है।

विज्ञापन


यह जानकारी डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद््धू ने दी। उन्होंने बताया कि स्टॉक यॉर्ड बनने से जहां आम लोगों को आसानी से रेत- बजरी मिलेगी। वहीं, रेत की कालाबाजारी भी बंद होगी।

डीसी ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्टॉक यॉर्ड के फोन नंबर 01762251446 व मोबाइल नंबर 8054635454 पर कॉल कर सकता है।

टेलीफोन पर रेत-बजरी की बुकिंग सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी। तेपला खड्ड से लाए जाने वाले रेत 200 सीएफटी का रेट 4650 रुपये व 300 सीएफटी का रेट 7100 रुपये व 400 सीएफटी का रेट 9400 रुपये निश्चित किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह सुरेवाल व दियापुर खड्ड से लाए जाने वाले रेत 200 सीएफटी का रेट 5250 रुपये, 300 सीएफटी 7600 रुपये व 400 सीएफटी का रेट 10100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्टॉक यार्ड संबंधी अन्य जानकारी स्टॉक इंचार्ज व मार्केट कमेटी बनूड़ के सचिव कुलजिंदर सिंह से ली जा सकती है।

उनसे संपर्क करने के लिए 9915009448 पर कॉल करनी होगी। उन्होंने बताया कि स्टॉक यॉर्ड के लिए जिला मंडी अफसर को नोडल अफसर बनाया गया है। जबकि स्टॉक यार्ड की निगरानी सचिव व सुपरवाइजर मार्केट कमेटी बनूड़ करेंगे।

वहीं, रेत व बजरी की गैर कानूनी माइनिंग पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग अभियान लगातार चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed