{"_id":"5ddcad158ebc3e54807c4761","slug":"cabinet-minister-sukhjinder-randhawa-press-conference-in-case-of-formar-akali-sarpanch-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अकाली सरपंच हत्याकांड, मीडिया से रूबरू हुए सुखजिंदर रंधावा, लगे आरोपों के दिए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व अकाली सरपंच हत्याकांड, मीडिया से रूबरू हुए सुखजिंदर रंधावा, लगे आरोपों के दिए जवाब
Tue, 26 Nov 2019 10:15 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रंधावा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली नेता दलबीर सिंह ढिल्वां के कत्ल के मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में कांग्रेस ने जोरदार तरीके से मोर्चा खोल दिया। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और पांच कांग्रेसी विधायक मैदान में उतर आए।
सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब को गैंगस्टर शब्द की पहचान ही अकालियों ने कराई और अकाली-भाजपा सरकार सूबे में गैंगस्टरों की हिमायत करती रही। उन्होंने कहा कि यही लोग आज सुखजिंदर रंधावा पर गैंगस्टरों के संरक्षण का आरोप लगा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा, दर्शन सिंह बराड़, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह जीरा और परमिंदर सिंह पिंकी मौजूद थे।
पंजाब कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान, जाखड़ ने कहा कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी और अकाली दल का खतरे में पड़ा वजूद बचाने के लिए झूठी बयानबाजी के सहारे सियासी रोटियां सेक रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ मौजूद जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जिस अकाली नेता के कत्ल के मामले में मजीठिया उन पर आरोप लगा रहे हैं, उससे उनका और किसी भी कांग्रेसी नेता का कोई संबंध नहीं है।

रंधावा ने कहा कि जिस अकाली नेता का कत्ल हुआ, वह उनके गांव से चार किमी की दूरी पर है और वे उस गांव में कभी नहीं हारे। मेरा उस गांव में किस से कोई झगड़ा नहीं रहा और जिस संत सिंह की मजीठिया बात कर रहे हैं, वह आज इस दुनिया में नहीं है। रंधावा ने कहा कि जिस अकाली नेता पर भोला ने सरेआम 6000 करोड़ के ड्रग कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाया था, आज वह हम पर आरोप लगा रहे हैं।
रंधावा ने मजीठिया को चुनौती देते हुए कहा कि वह हाईकोर्ट के मौजूदा जज से जांच करवाने के लिए चीफ जस्टिस के पास जाने के तैयार हैं और मजीठिया भी अपने उपर लगे ड्रग तस्करी और गैंगस्टरों से संबंध के आरोपों की जांच के लिए उनके साथ चलें। उन्होंने आगे कहा- मजीठिया का कहना है कि एक चुनाव के दौरान मेरी पगड़ी उतर गई थी, जिसके लिए मैं सियासी बदलाखोरी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी पगड़ी नहीं बल्कि अकाली नेता निर्मल सिंह काहलों की पगड़ी उतरी थी।
एक सवाल के जवाब में रंधावा ने कहा कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पर कुल 45 केस दर्ज हैं, जिनमें से 29 केस मजीठिया के इलाके अमृतसर देहाती में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस गैंगस्टर के गुनाहों का चिट्ठा खोलें तो सब अपराध अकालियों के राज में किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जग्गू का भाई मनदीप भी पिछली सरकार के दौरान ही विदेश भागने में सफल हो गया, जबकि उस पर कई केस दर्ज हैं। रंधावा ने कहा कि इस मामले में सीधे तौर पर मजीठिया की हिमायत थी।
गैंगस्टरों के साथ मजीठिया की तस्वीरें दिखाईं
रंधावा ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टरों और उन पर दर्ज मामलों की जानकारी देते हुए उनकी अकाली नेताओं खासकर मजीठिया के साथ तस्वीरें भी मीडिया को दिखाईं। इनमें पैरोल पर रिहा पम्मा सुलतानविंड, नाभा जेल में बंद गोली गोपी, दिलबाग लिम्मा पट्टी (बिच्छु गैंग), सोनू कंगला के साथ मजीठिया की तस्वीरें शामिल हैं। रंधावा ने कहा कि इन गैंगस्टरों द्वारा खुले तौर पर मजीठिया सहित कई अकाली नेताओं और मजीठिया के पीए तलबीर सिंह के साथ संपर्क बनाए रखा जाता रहा है।