फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cabinet minister krishan lal panwar says about yashpal malik

देशद्रोह का केस दर्ज होने पर भी मलिक की गिरफ्तारी नहीं, ये बोले मंत्री?

Tue, 21 Jun 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Tue, 21 Jun 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister krishan lal panwar says about yashpal malik
जाट नेता यश्‍ापाल मल‌िक - फोटो : ‌file photo
जाट नेता यशपाल मलिक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शनिवार को मलिक से बातचीत कर धरने खत्म करवाने वाले परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने मलिक की गिरफ्तारी को लेकर सरकार का बचाव किया है।
विज्ञापन


मंत्री पंवार का कहना है कि किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से वह दोषी नहीं होता है। उसमें पुलिस जांच करके सबूत जुटाती है और उसके बाद ही साफ होता है कि मुकदमा बनता है या नहीं। अगर देशद्रोह के सबूत मिलते है तो उसके बाद ही मलिक की गिरफ्तारी संभव है। 
विज्ञापन


पंवार रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतक आये थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक के खिलाफ दर्ज मुकदमे की पुलिस जांच कर रही है और उसके बाद ही तय होगा कि मुकदमा सही है या गलत। इस तरह मंत्री पूरी तरह से मलिक के पक्ष व सरकार पर उठ रहे सवालों को लेकर बचाव में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक से काफी देर तक बातचीत हुई थी, जिसके बाद सभी जगह के धरने खत्म हो गए हैं। सरकार को 31 अगस्त तक का समय मिल गया है और जाटों की मांगों को पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। उनके अनुसार कोर्ट में आरक्षण बहाली के लिए सरकार हर तरह से पक्ष रख रही है और जाटों को समझना चाहिए कि सरकार उनके साथ है।

दबाव बनाने के लिए किया केस दर्ज: मलिक

cabinet minister krishan lal panwar says about yashpal malik
हरियाणा जाट नेता यशपाल मलिक - फोटो : फाइल फोटो
जींद। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह के मामले में नामजद अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने रविवार को पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाए। मलिक के रेस्ट हाउस पहुंचने की सूचना पर शहर थाना पुलिस भी पहुंच गई और उनके बयान लिए। 

शहर थाना प्रभारी रामकुमार के समक्ष लिखित बयान में मलिक ने कहा कि जिस कार्यक्रम को लेकर उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था, उसमें भड़काने जैसी कोई बात नहीं थी। कार्यक्रम में लगभग 150 के करीब लोग शामिल थे और सात-आठ वक्ताओं ने विचार रखे थे।

उन्होंने कहा महज दबाव बनाने के लिए उन पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। मलिक ने पुलिस को भरोसा दिया कि वह मामले की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। गौरतलब है कि 25 मई को जाट धर्मशाला में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हुई थी। पुलिस के ही एक कर्मचारी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बैठक में मलिक  व अन्य लोगों ने भड़काऊ भाषण दिया। पुलिस ने इस मामले में यशपाल मलिक सहित 126 लोगों के खिलाफ द्रेशद्रोह का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed