फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cabinet minister arun jaitely big statement on congress and terrorism

कांग्रेस और आतंकवाद को लेकर PM मोदी के मंत्री के विवादित बोल

Sun, 08 Jan 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 08 Jan 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister arun jaitely big statement on congress and terrorism
अरुण जेटली
कांग्रेस और आतंकवाद को जोड़ते हुए मोदी सरकार में मंत्री ने एक विवादित बयान दिया है। कैप्टन पर भी निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा रविवार को गुरु नगरी में जीत के संकल्प के साथ खत्म हो गई।
विज्ञापन


रैली के समापन पर पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस आतंकवाद की जननी है। पंजाब को बादल सरकार ने विकास के नाम पर देश में ऊपरी पायदान पर ला खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


खुशी है कि देश की सबसे स्मार्ट सिटी अमृतसर को दूसरी बार सर्वे व रिसर्च रिपोर्ट में चुना गया है। जेटली ने कहा कि पंजाब में विकास सबसे अधिक पिछले कुछ सालों में हुआ। 80 के दशक में आतंकवाद पंजाब में आया तो जिम्मेदार कांग्रेस थी। 10-12 साल जो आतंक पंजाब ने झेला है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकालियों से गठबंधन राजनीतिक नहीं, सामाजिक था

cabinet minister arun jaitely big statement on congress and terrorism
अरुण जेटली
जेटली ने कहा कि आतंकवाद के बाद जो विकास पंजाब में हुआ है वो अकाली भाजपा के शासनकाल में हुआ है। भाजपा अकाली के बीच राजनैतिक गठबंधन नहीं बल्कि सामाजिक गठबंधन हुआ था। आतंकवाद के बाद पंजाब की कमान कांग्रेस के हाथों में गई तब लोगों को समझ आया कि हर चुनाव में सरकार बदलना ठीक नहीं है, ऐसी सरकार लेकर आए जो पंजाब का विकास करे।

आज दस साल के शासन में पंजाब कितना बदला है यह दुनिया देख कर हैरान है। श्री अमृतसर साहिब को देश का सबसे स्मार्ट सिटी चुना गया है। इसे स्मार्ट किसने बनाया। यहां की अवाम ने यहां की सरकार ने। कैप्टन की जब 2002  में सरकार बनी तो कहने लगे बादल के विदेशों में संपत्ति को उजागर करेंगे. उनका तो आज तक उजागर नहीं कर सके खुद के स्विस बैंक में खाते जरूर मिले।

कांग्रेस झूठी हुकूमत करती आई है। कांग्रेस ने पंजाब को केवल छला है, पंजाब की सत्ता पर बैठकर स्विस बैंकों के खाते भरे हैं। मोदी सरकार के अब तक कार्यकाल में उनका कोई वजीर दागी नहीं मिला। कांग्रेस की सरकार में हर दाग अच्छे थे।

पंजाबी में चतुराई से बोले जेटली

cabinet minister arun jaitely big statement on congress and terrorism
अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संकल्प रैली के समापन पर पंजाबी में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने उपलब्धियां गिनाई और आरोप जड़े । आतंकवाद पंजाब ने कांग्रेस लेकर आई लेकिन यह बात उन्होंने यूं कही कि आतंकवाद को लेकर अब तो इतिहासकार भी लिखने लगे हैं कि कांग्रेस लेकर आई। यह आरोप उन्होंने जड़ा लेकिन खुद किनारा कर लिए सहारा इतिहासकारों का लिया।
 
नशा, बेरोजगारी, नोटबंदी सब गायब
देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली के भाषण में नशा, बेरोजगारी से लेकर वोटबंदी सब गायब। उन्होंने जिस तरह से विकास को चुनावी नारा देते हुए साफ कर दिया कि इस बार चुनाव स्मार्ट होगा सिटी कोई भी हो।
 
तीन-चार दिन में लिस्ट होगी जारी

वित्त मंत्री ने मंच से कहा कि तीन-चार दिन में उम्मीदवारों को लिस्ट जारी होगी। भाजपा-अकाली गठबंधन की सरकार बनेगी। यह विजय सांपला की अगुवाई में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ ने बता दिया है कि बीजेपी-अकाली की हैट्रिक होगी।

‘पंजाब में विकास सबसे अधिक पिछले कुछ सालों में हुआ। 80 के दशक में आतंकवाद पंजाब में आया तो जिम्मेदार कांग्रेस थी। 10-12 साल जो आतंक पंजाब ने झेला है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। आतंकवाद के बाद जो विकास पंजाब में हुआ है वो अकाली भाजपा के शासनकाल में हुआ है’
- अरुण जेतली, केंद्रीय वित्त मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed