फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet approves Haryana Land Partnership Policy 2022

Haryana: अब जमीन देकर किसान बन सकेंगे प्रोजेक्ट में हिस्सेदार, कंपनी में निदेशक बनाने का भी प्रावधान

Fri, 02 Dec 2022 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Dec 2022 12:38 AM IST
सार

विकास परियोजना के लिए 500 एकड़ तक की समय अवधि तीन वर्ष और 500 एकड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के लिए यह पांच वर्ष रखी गई है। विकास एजेंसी द्वारा परियोजना के विकास को एक स्पेशल पर्पज व्हीकल द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
Cabinet approves Haryana Land Partnership Policy 2022
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हरियाणा में अब किसान अपनी जमीन देकर सरकार, विभाग या विकास एजेंसी के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में हिस्सेदार बन सकेंगे। सरकार किसान को जमीन के बदले कलेक्टर रेट पर राशि का भुगतान करेगी। साथ ही उसे प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत तक लाभ का हिस्सेदार बनाया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी किसान की पूरे प्रोजेक्ट में 10 प्रतशित से अधिक भूमि है तो उस भूमि मालिक को कंपनी के बोर्ड में निदेशक बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


इस संबंध में मंत्रिपरिषद की बैठक में हरियाणा लैंड पार्टनरशिप नीति -2022 को मंजूरी प्रदान की गई है। किसी भी प्रोजेक्ट के लिए विभाग या एजेंसी जमीन की तलाश करेगी। लैंड पार्टनरशिप नीति के तहत भुगतान हर छह महीने के अंतराल में किए जाएंगे। विकास परियोजना के लिए 500 एकड़ तक की समय अवधि तीन वर्ष और 500 एकड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के लिए यह पांच वर्ष रखी गई है। विकास एजेंसी द्वारा परियोजना के विकास को एक स्पेशल पर्पज व्हीकल द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। प्रदेश में पहले से ही भूमि एकत्रीकरण के लिए राज्य सरकार की ई-भूमि और लैंड पुलिंग नीति चल रही हैं। 
विज्ञापन


सीईटी में मैरिट वालों को ही मौका: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि संयुक्त पात्रता परीक्षा में केवल मैरिट वालों को ही मौका मिलेगा। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार मिशन मैरिट पर काम कर रही है। सीईटी परीक्षा पास करने वाले चार गुणा को ही ग्रुप सी के पदों के लिए बुलाया जाएगा। गौर हो कि प्रदेशभर के युवा इसको लेकर मांग कर रहे हैं कि सीईटी परीक्षा पास करने वाले सभी को ग्रुप सी के पदों के लिए मौका दिया जाए। सरकार ने तय कर रखा है कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 और शेष श्रेणियों को 40 प्रतिशत अंक लेने वाले को ही पास माना जाएगा लेकिन स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए टॉप के चार गुना ही बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed