फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   C-PIT centre in martyr Udham Singh's village, 1200 youths will be prepared every year for army and police recruitment

Chandigarh News: शहीद ऊधम सिंह के गांव में सी-पाइट केंद्र, सेना व पुलिस भर्ती के लिए हर साल तैयार होंगे 1200 युवा

Wed, 31 Jul 2024 08:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Jul 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
C-PIT centre in martyr Udham Singh's village, 1200 youths will be prepared every year for army and police recruitment
10 एकड़ में तैयार होगा केंद्र, सीएम मान ने रखी आधारशिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस भर्ती के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड इम्प्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) की आधारशिला रखी। शहीद ऊधम सिंह के पैतृक गांव सुनाम में उनके बलिदान दिवस पर इसका शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। सीएम ने बताया कि सी-पाइट सेंटर का निर्माण 10 एकड़ में किया जाएगा, जिसमें 1200 युवाओं को हर वर्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह संस्थान आत्म-अनुशासन, राष्ट्रीय भावना, निष्पक्षता और कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार कौशल प्रदान करने में मदद करेगा। सी-पाइट देशभर में अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है जो युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण देगा। यहां आवास और प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त रहेगा। पंजाब के विभिन्न जिलों में 14 सी-पाइट कैंप हैं, जिनमें अब तक 2,52,656 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से 1,14,670 युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हो चुका है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सी-पॉइंट के पिछले 34 साल के इतिहास में किसी भी सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए ऐसे प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन



ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र भी होगा स्थापित

सी-पाइट अब युवाओं के लिए ड्रोन, सुरक्षा सेवाएं और खनन प्रशिक्षण भी शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद सी-पाइट परिसर में 'ड्रोन प्रशिक्षण, मरम्मत और संयोजन में उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से पंजाब के युवाओं को बहुत फायदा होगा और हमारे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed