फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bypoll Election in Punjab in 2019, Congress

पंजाब में पहली बार होंगे उपचुनाव और कांग्रेस को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', फूलका ने बढ़ाई मुश्किलें

Mon, 09 Sep 2019 12:14 PM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Bypoll Election in Punjab in 2019, Congress
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के सियासी इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई सरकार एक साथ चार उप चुनाव कराने जा रही है। इतनी ज्यादा संख्या में उप चुनावों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये उप चुनाव सरकार की अग्नि परीक्षा बन गए हैं। शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल और केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश के लोकसभा में जाने के बाद जलालाबाद और फगवाड़ा सीटें खाली हुई थीं। सरकार इन दोनों पर ही चुनाव करवाना भी चाहती थी। ताकि आसानी से दबाव और मशीनरी का प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टियों में गए विधायकों पर इसी लिए कोई फैसला नहीं किया जा रहा था। दाखा के विधायक एचएस फूलका ने चेतावनी दे दी कि अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वह सुप्रीम कोर्ट चले जाएंगे। आनन-फानन में लंबे समय से लटका इस्तीफा आखिर मंजूर कर लिया गया। मुकेरियां के विधायक रजनीत बब्बी के आकस्मिक निधन से एक और सीट खाली हो गई। अब चारों उप चुनाव एक साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ होंगे। चार जगह लड़ाई लड़ना आसान नहीं है।
विज्ञापन


सरकार की ताकत बंट जाएगी। जलालाबाद जैसी हाई प्रोफाइल सीट के लिए तो कांग्रेस के पास मजबूत उम्मीदवार तक नहीं है। मुकेरियां में भी कोई लीडरशिप तैयार नहीं की गई थी। इन चारों में पार्टी के पास सिर्फ एक ही सीट थी। कांग्रेस के लिए समस्या यह है कि अगर एक सीट भी हारी, तो काफी फजीहत होगी। साथ ही उसका असर अगले विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। इसे लेकर पार्टी में गंभीर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारों ने लगाई दौड़

चारों हलकों में टिकट केदावेदारों ने दौड़ तेज कर दी है। हर कोई सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके करीबियों के चक्कर काट रहा है क्योंकि उम्मीदवार सीएम ने ही तय करने हैं। जलालाबाद से पार्टी के पुराने नेता हंसराज जोसन की दावेदारी को यूथ कोटे के जगदीप कंबोज गोल्डी चुनौती दे रहे हैं। यहां से पार्टी सुनील जाखड़ पर भी दांव खेल सकती है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब जीतने के बाद जाखड़ की कैबिनेट सीट पक्की होगी। फगवाड़ा में नया ट्विस्ट आया है।

यहां से परंपरागत दावेदार जोगिंदर मान और बलबीर राजा सोढी परिवार हर बार एक-दूसरे को हराते रहे हैं। इसलिए आईएएस अफसर बलविंदर सिंह धालीवाल का नाम आगे बढ़ाया गया है। वह दो-तीन महीने से तैयारी भी कर रहे हैं। दाखा से  पिछला चुनाव हारे मेजर सिंह भैणी और मलकीत दाखा को सीएम के ओएसडी दमनजीत मोही से कड़ी चुनौती मिल रही है। दाखा को सांसद रवनीत बिट्टू का साथ मिल सकता है। मुकेरियां में रजनीश बब्बी के बाद पार्टी केपास कोई चेहरा नहीं है। उनकी पत्नी या बेटे सब्यसाची को टिकट दिया जा सकता है।

कोड की भेंट चढ़ सकती है चेयरमैन की कुर्सी
पंजाब के चार उप चुनाव ने उन लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, जिन्हें किसी निगम या बोर्ड का चेयरमैन बनने की उम्मीद है। हरियाणा और पंजाब उप चुनाव केलिए आचार संहिता इस सप्ताह में कभी भी लग सकती है। अगर उससे पहले सरकार ने चेयरमैन नियुक्त न किया तो कुछ महीने केलिए लटक जाएंगे। उसके बाद भी पता नहीं कि कुर्सी मिले या नहीं।

लोकसभा चुनाव का कोड हटने के बाद से ही दावेदार सरगर्म हो गए थे। काफी लंबी कवायद करने के बाद किसी तरह चेयरमैन बनने का सपना साकार होने वाला था। तीन महीने बाद हो सकता है कि समीकरण ही बदल जाएं और उनका नाम ही लिस्ट से बाहर हो जाए। इनमें चेयरमैन के अलावा मेंबर भी शामिल हैं। साथ ही जिला परिषद केचेयरमैन की नियुक्ति भी लटकी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed