फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bye bye 2017, ram rahim case verdict, pradyuman murder, hisar child rape

'बाबा' पहुंचा जेल, 2017 में हुई 6 घटनाएं, जिन्होंने देश को हिलाकर रख दिया

Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
bye bye 2017, ram rahim case verdict, pradyuman murder, hisar child rape
Ram Rahim
रेप और हिंसा के खेल में बाबा राम रहीम और उसकी 'दुलारी' हनीप्रीत पहुंची जेल में। साल 2017 में हुई 6 ऐसी घटनाएं, जिन्होंने देश को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन


25 अगस्त
पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराया गया और इसके विरोध में अनुयायियों ने पंचकूला और सिरसा में हिंसा की। इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई, 250 से ज्यादा घायल हुए। सैकड़ों वाहन फूंक दिए गए। दोनों शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। 25 अगस्त की शाम को ही राम रहीम को पंचकूला से रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया। उसके साथ हेलिकाप्टर में उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी सवार होकर आई।
विज्ञापन


हनीप्रीत को यह सुविधा देने पर खूब हंगामा हुआ। पंचकूला और सिरसा में हिंसा को देखते हुए रेलवे ने 445 ट्रेनें रद्द कीं। रोडवेज और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित की गईं। हाईकोर्ट ने इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई डेरा के दोषी मिलने पर उसकी संपत्ति से करने, दंगाइयों से कड़ाई से निपटने को कहा। इसके अलावा बिगड़ी व्यवस्था के लिए सरकार को जमकर फटकारा। बाबा का बैग उठाने पर डीएजी को बर्खास्त भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 अगस्त
रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआई की विशेष अदालत लगी और राम रहीम को साध्वियों से रेप के दो मामलों में 10-10 साल सश्रम कारावास और 15-15 लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। दोनों सजाएं अलग-अलग चलेंगी।

3 अक्तूबर को 38 दिन बाद हनीप्रीत काबू
पंचकूला और सिरसा में हुई हिंसा के लिए हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत सहित 43 लोगों को मोस्टवांटेड घोषित किया था। ये सभी डेरे के अनुयायी थे। करीब 38 दिन की लुकाछुपी के बाद पुलिस ने हनीप्रीत को पंजाब के जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया।

रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में बच्चे की हत्या

bye bye 2017, ram rahim case verdict, pradyuman murder, hisar child rape
pradyuman murder case
साल की सबसे भयावह कलंक कथा, जिसमें दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की रेयान इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम में चाकू से गला काटकर हत्‍या कर दी गई।

पुलिस निकली नाकाबिल, तो सीबीआई ने पकड़ा असली आरोपी
रेयान इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम में 8 सितंबर को प्रद्युम्‍न ठाकुर की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में जल्दबाजी दिखाते हुए बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस की थ्योरी किसी के गले नहीं उतरी।

प्रद्युम्‍न के पिता वरुण ठाकुर की मांग पर सर्वोच्च न्यायालय के हस्‍तक्षेप के बाद सीबीआई ने 23 सितंबर को इस मामले की जांच शुरू की। अदालत ने 18 सितंबर 2017 को इस मामले की सुनवाई शुरू की।  8 नवंबर को सीबीआई ने प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में रेयान इंटरनेशनल स्कूल ग्यारहवीं के छात्र को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने कहा कि स्कूल में परीक्षा स्थगित करने के लिए लड़के ने प्रद्युम्न को मार डाला।

बच्ची के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

bye bye 2017, ram rahim case verdict, pradyuman murder, hisar child rape
fortis hospital - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम का फोर्टिस अस्पताल में डेंगू पीड़ित आद्या को बचाने में विफल रहा और 16 लाख का बिल बना दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो इलाज के नाम पर चल रहा बड़ा खेल सामने आया... गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में डेंगू पीड़ित छह वर्षीय बच्ची आद्या की 14 सितंबर को मौत हो गई थी।

अस्पताल ने इलाज का 16 लाख रुपये का बिल बना दिया। आद्या सिंह के इलाज में 600 सिरिंज और 1600 दस्तानों कर जिक्र किया गया। आद्या के पिता जयंत सिंह के अनुसार परिवार की ओर से ट्विटर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने इस मामले को उठाने पर जांच के आदेश दिए गए।

जांच में खुली पोल और हुई कार्रवाई
हरियाणा सरकार ने भी फोर्टिस से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने और ब्लड बैंक का लाइसेंस तुरंत रद्द करने के आदेश दिए थे। हरियाणा अर्बन सोसायटी को पत्र लिख कर अस्पताल की जमीन की लीज कैंसिल करने के आदेश दिए।

एकतरफा प्रेमी बना दरिंदा

bye bye 2017, ram rahim case verdict, pradyuman murder, hisar child rape
rohtak rape
सोनीपत का युवक सुमित अपने साथी की मदद से एक युवती को अपहरण करके रोहतक ले आया। आठ घंटे तक न केवल युवती के साथ दरिंदगी की, बल्कि सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। साथ ही शव आईएमटी के सुनसान इलाके में फेंक दिया। वारदात 9 मई 2017 की है। मामले में पुलिस ने सोनीपत निवासी सुमित व विकास को गिरफ्तार किया था।

पत्नी के 7 टुकड़े करके फेंका
रोहतक पुलिस को दिसंबर माह में अलग-अलग स्थान पर एक महिला के शव के टुकड़े मिले। पुलिस ने खुलासा किया कि गांधी नगर से दो माह पहले गायब हुई महिला का शव है। महिला का हत्यारा कोई और नहीं उसका पति था। पति राजू ने पुलिस से कबूल किया कि उसने लकड़ी काटने वाली आरी का इस्तेमाल कर पत्नी गीतांजलि के  शव के सात टुकड़े किए, उन्हें बोरी में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। 

6 साल की बच्ची से दरिंदगी

bye bye 2017, ram rahim case verdict, pradyuman murder, hisar child rape
Hisar Rape
मां के पास सो रही 6 साल की बच्ची को तंबू से उठाकर रेप किया गया और उसके गुप्तांग में लकड़ी डालकर हत्‍या कर दी गई।

हरियाणा नहीं भूल पाएगा उकलाना में हुई इस दरिंदगी का दर्द...
हिसार जिले के उकलाना में 8 दिसंबर की रात 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची अपनी मां के साथ बिस्तर पर सोई थी। सुबह जब मां सोकर उठी तो बच्ची बिस्तर से लापता थी। बच्ची को आसपास खोजने पर भी नहीं मिली। बाद में झुग्गी से कुछ दूरी पर ही मासूम का शव मिला। जिसके साथ दरिंदगी करने के बाद घिनौने तरीके से उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी के असफल रहने पर आईजी ममता सिंह भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठनों ने इसे मुहिम बनाकर संघर्ष किया। पुलिस ने छह दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस हैवानियत को अंजाम देने वाला भी पड़ोस का नाबालिग निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में इस हैवानियत को अंजाम दिया।

प्रदेश पर दाग लगा रहे बढ़ते अपराध

bye bye 2017, ram rahim case verdict, pradyuman murder, hisar child rape
हरियाणा पुलिस - फोटो : demo pics
खेल, उद्योग, कृषि, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रदेश देश और विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है, लेकिन बढ़ते अपराध हमारे चमकते तमगे पर दाग लगा रहे हैं। इस माह नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी किए आंकड़ों ने प्रदेशवासियों का सिर झुका दिया। सबसे दुखद बात यह है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बावजूद भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। साल-दर-साल बेटियों के साथ रेप और अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

इतना ही नहीं घरेलू हिंसा के मामले में हरियाणा देश भर में छठे नंबर है। लूट, रेप, हत्या, दंगा-फसाद जैसे मामलों में भी हरियाणा शर्मसार हुआ है। इन अपराधों के लिए कुख्यात उत्तर-प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों से हरियाणा आगे निकल गया है। देश में हरियाणा तीसरे पायदान पर आ गया है। इन अपराधों में दिल्ली पहले और असम दूसरे स्थान पर है। पड़ौसी राज्य पंजाब के मुकाबले हरियाणा में बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं ज्यादा हैं।

प्रदेश में साल 2016 में कुल 14,392 हिंसक वारदात हुई जो संख्या के हिसाब से तो अन्य राज्यों के मुकाबले 11वें नंबर पर है, लेकिन बात यदि आबादी के हिसाब से अपराध दर की करें तो यह तीसरे नंबर पर आता है। प्रदेश में 2016 में 1057 हत्याएं हुई जबकि 3922 केस अपहरण के दर्ज हुए। दंगा-फसाद तो यहां आम हो गया है। औसतन हर सप्ताह प्रदेश में कहीं न कहीं एक दंगा जरूर हो रहा है।

पिछले साल 2744 दंगा-फसाद हुए हैं। 1187 महिलाओं के साथ रेप किया गया और 137 के साथ रेप करने की कोशिश हुई। 1070 जगह आगजनी की घटनाएं हुई। 177 जगह डकैती डाली गई और 734 जगह लूट की वारदातों को अपराधियों ने अंजाम दिया। 260 बेटियों को दहेज के लिए बलि चढ़ा दिया गया। 889 लोगों पर जानलेवा हमला हुआ तो 2052 लोगों को गंभीर चोट मारी गई।

दलितों के विरुद्ध बढ़े अपराध
आंकड़ों के अनुसार दलितों के विरुद्ध अपराधों में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में 475 मामले थे जो 2015 में बढ़कर 510 हो गए और 2016 में बढ़कर 639 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed