फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By making an obscene video of a 44-year-old resident of Sector-19, the thugs demanded 25 thousand, 3120 rupees

Chandigarh: व्हाट्सएप पर कॉल कर बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 25 हजार

Fri, 19 Aug 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 02:18 AM IST
सार

शातिर ने पीड़ित को एक नंबर दिया और उस पर पैसे गूगल पे करने को कहा। नंबर किसी अनमोल शर्मा के नाम से था। पीड़ित घबराया हुआ था और उसने उस नंबर पर 3120 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
By making an obscene video of a 44-year-old resident of Sector-19, the thugs demanded 25 thousand, 3120 rupees
mobile call - फोटो : istock

विस्तार

व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर शातिर गिरोह ने चंडीगढ़ सेक्टर-19 निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति का अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी देकर 25 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने पैसे न होने का हवाला दिया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने 3100 रुपये दे दिए। ठगों ने कहा कि बाकी रकम शाम तक दे देना। शाम तक पैसे नहीं मिले तो फोन कर परेशान करने लगे। इस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर सेल ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप पर उसे एक अज्ञात नंबर से मैसेज मिला। उन्होंने जवाब दिया तो उधर से संदेश भेजने वाले ने अपना नाम अर्चना बताया और कहा कि वह सरकारी टीचर है। इसके बाद दोनों की चैटिंग होने लगी और वे अच्छे दोस्त बन गए। इस बीच एक दिन रात को युवती ने वीडियो कॉल कर अश्लील बातें शुरू कर दीं और उसे निर्वस्त्र करा दिया। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हुई कि युवती रिकॉर्डिंग कर रही है। वीडियो कॉल खत्म होने के कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को थाना प्रभारी बताते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ डीसी ऑफिस से बोल रहा है और उसके खिलाफ एक शिकायत आई है। आगे बताया कि एक युवती ने आपकी अश्लील वीडियो बनाई है और उसे फेसबुक पर वायरल करने की बात कह रही है अगर 25 हजार रुपये देते हो तो मामला रफादफा हो जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित ने कहा उसके पास इतने पैसे नहीं हैं और न ही उसने कुछ किया है। इस पर शातिर ने कहा कि युवती को मामला निपटाने के लिए पैसे तो देने ही होंगे। अभी जितने रुपये हें उतने ही खाते में डाल दो, मैं शिकायत को रोक देता हूं। आरोपी ने बाकी की रकम बाद में देने के लिए कहा। काफी देर बहस के बाद शातिर ने 3100 रुपये पीड़ित से ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिरों ने गूगल पे से लिए रुपये

शातिर ने पीड़ित को एक नंबर दिया और उस पर पैसे गूगल पे करने को कहा। नंबर किसी अनमोल शर्मा के नाम से था। पीड़ित घबराया हुआ था और उसने उस नंबर पर 3120 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा शाम तक 15 हजार रुपये और भेज देना नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। शाम तक रुपये न मिलने पर आरोपी पैसों को लेकर पीड़ित को लगातार परेशान करते रहे। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल थाने को दी।

सावधानी ही बचाव

इंटरनेट और मोबाइल के इस दौर में इस तरह की वारदात किसी के साथ भी हो सकती है। शातिर अपराधियों ने ठगी का यह नया तरीका इजाद किया है। यह गिरोह देर रात तक ऑनलाइन रहने वाले नंबरों पर नजरें गड़ाए रखता है। फिर तमाम जानकारियां जुटाकर व्हाट्सएप या फेसबुक मैसेंजर पर गिरोह की एक लड़की फोन करती है और दोस्ती का प्रस्ताव देती है। फिर शुरू होता है हनी ट्रैप का खेल। युवती सामने वाले व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा देर तक फोन पर बातों में लगाए रखती है ताकि वीडियो में उसके चेहरे के तमाम हाव-भाव रिकॉर्ड हो सकें। इसके बाद पूरी रिकॉर्डिंग कर पैसे मांगने का सिलसिला शुरू होता है।

अगर आप ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो सावधान रहें। कुछ जरूरी कदम उठाकर आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।

  • अंजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को सीधे न उठाएं।
  • कॉल अटेंड करने की स्थिति में कैमरा छत की ओर रखें, कैमरे में खुद को न दिखाएं। कैमरे पर अंगूठा रखकर भी बचाव कर सकते हैं।
  • कोई रुपये मांगे तो नंबर ब्लॉक कर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed